27 पैसे लेकर मुंबई पहुंचे थे जावेद अख्तर, फुटपाथ पर सोए और 3 दिन भूखे रहे- शबाना आजमी ने सुनाई संघर्ष की कहानी

IANS | October 4, 2026 2:47 PM

मुंबई, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा के सबसे मशहूर लेखकों और गीतकारों में गिने जाने वाले जावेद अख्तर ने अपने करियर की शुरुआत बेहद मुश्किल हालातों में की थी। उनकी पत्नी और मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी ने जावेद अख्तर के संघर्ष भरे दिनों को याद किया। उन्होंने एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए उन दिनों की कहानी बताई, जब वह सिर्फ बड़े सपनों के सहारे मुंबई में टिके हुए थे।

'बिना सहमति के ऐसा करना गलत', यामी गौतम ने तस्वीरों को एआई से एडिट करने वालों को किया आगाह

IANS | October 4, 2026 1:57 PM

मुंबई, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। एआई की मदद से फेक और मॉर्फ्ड कंटेंट बनाए जाने के बढ़ते मामलों के बीच एक्ट्रेस यामी गौतम ने अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर लोगों से खास अपील की। एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी पब्लिक अपीयरेंस की तस्वीरों के साथ एआई का इस्तेमाल कर किसी भी तरह की छेड़छाड़ न की जाए। अगर किसी तस्वीर को बेहतर दिखाने के लिए भी एडिट किया जा रहा है, तो ऐसा करने से बचना चाहिए।

'चुट्टामल्ले' के फेक एआई वीडियो पर राम गोपाल वर्मा का तंज, बोले- पब्लिसिटी देने से करोड़ों लोगों ने देख लिया

IANS | October 4, 2026 1:45 PM

मुंबई, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का गलत इस्तेमाल इन दिनों एक गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। हाल ही में फिल्म 'देवरा' के गाने 'चुट्टामल्ले' से जुड़ा एक मॉर्फ्ड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिस पर जूनियर एनटीआर ने भी कड़ी नाराजगी जताई और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही। अब फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने इस पूरे मामले पर अपनी राय रखी है।

'दिलों में हमेशा रहेंगे', सिंगितम श्रीनिवास राव के निधन पर तेलंगाना-आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने जताया दुख

IANS | October 4, 2026 1:38 PM

मुंबई, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिग्गज फिल्ममेकर सिंगितम श्रीनिवास राव के निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ-साथ राजनीतिक जगत की कई बड़ी हस्तियां भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रही है। इस कड़ी में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गहरा दुख जताया। दोनों नेताओं ने उन्हें सिनेमा का ऐसा कलाकार बताया, जिसने अपनी अलग सोच के जरिए फिल्ममेकिंग को नई दिशा दी।

सिंगितम श्रीनिवास राव के निधन से शोक, कमल हासन और राजामौली समेत कई सितारों ने दी श्रद्धांजलि

IANS | October 4, 2026 12:25 PM

मुंबई, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर सिंगितम श्रीनिवास राव के निधन से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उनका निधन 3 अक्टूबर को 95 साल की उम्र में हुआ। उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते कावेरी अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद अभिनेता कमल हासन, जूनियर एनटीआर और फिल्ममेकर एस.एस. राजामौली समेत कई बड़े सेलेब्स ने उन्हें याद किया।

45 साल की हो गईं अभिनेत्री श्वेता तिवारी, 'कसौटी जिंदगी की' से घर-घर में पहचानी गईं

IANS | October 4, 2026 12:12 AM

नई दिल्ली, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। टीवी की दुनिया में कुछ किरदार ऐसे होते हैं, जो सालों बाद भी दर्शकों की यादों में बने रहते हैं। ऐसा ही एक किरदार है 'कसौटी जिंदगी की' की प्रेरणा, जिसे निभाकर श्वेता तिवारी घर-घर में मशहूर हुईं। 4 अक्टूबर 1980 को जन्मीं श्वेता 4 अक्टूबर 2026 को 45 साल की हो गईं। छोटे पर्दे से लेकर बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने तक उनका सफर उपलब्धियों के साथ कई निजी उतार-चढ़ाव से भी गुजरा है।

अभिनेत्री सोहा अली खान रविवार को मनाएंगी 48वां बर्थडे, फिल्मों के साथ लेखन में भी आजमाया हाथ

IANS | October 3, 2026 6:40 PM

मुंबई, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। हिंदी फिल्म अभिनेत्री सोहा अली खान इस रविवार को अपना 48वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर आइए हम आपको उनके परिवार, शिक्षा, करियर और निजी जिंदगी के बारे में बताते हैं।

शाहरुख खान ने कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ की, बोले- जरूरत के वक्त मजबूती से डटे रहे

IANS | October 3, 2026 5:21 PM

मुंबई, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। पूरे विश्व में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ हो रही है। उन्होंने 30 सितंबर को अपनी हिम्मत और सूझबूझ के साथ ही यात्रियों के सहयोग से फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। उन्होंने एक बड़े हवाई हादसे को टालकर 174 यात्रियों की जान बचाई।

संध्या: अभिनय और समर्पण की मिसाल एक्ट्रेस ने सीन में जान डालने के लिए की थी असली शेरों के साथ शूटिंग

IANS | October 3, 2026 3:57 PM

मुंबई, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। 27 सितंबर 1938 को कोच्चि में जन्मीं विजया देशमुख (संध्या) का परिवार थिएटर की पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखता था, जिसने उनके भीतर कला के बीज बोए। बेहतर करियर अवसरों की तलाश में वह अपनी बहन वत्सला देशमुख के साथ बंबई (अब मुंबई) आ गईं। उनका सिनेमाई सफर तब शुरू हुआ, जब उन्होंने प्रसिद्ध फिल्म निर्माता वी. शांताराम की मराठी फिल्म 'अमर भूपाली' (1951) के लिए एक समाचार पत्र के विज्ञापन का जवाब दिया।

तनीषा मुखर्जी की बड़े पर्दे पर वापसी, 'जिंदगी फिर भी खूबसूरत है' में दिखेगा अनोखा सफर

IANS | October 2, 2026 7:59 PM

मुंबई, 2 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी एक बार फिर स्क्रीन पर वापसी करने जा रही हैं। वह फिल्ममेकर कपिल कौस्तुभ शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'जिंदगी फिर भी खूबसूरत है' में नजर आएंगी। फिल्म में तनीषा ऐसा किरदार निभा रही हैं जो जिंदगी के अलग-अलग पड़ावों से गुजरता है।