इस दिवाली अपनी दिलवाली फैमिली के साथ डेट प्लान कर लें, आ रही है 'दिलवाली दिवाली'

IANS | October 26, 2026 3:56 PM

मुंबई, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता मिहिर आहूजा स्टारर फिल्म 'दिलवाली दिवाली' नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के मेकर्स ने सोमवार को रिलीज डेट की जानकारी दी।

प्यार के दर्द और जुदाई की खामोशी को बयां करता है गाना 'मरके विखावांगा' : अमित गुप्ता

IANS | October 26, 2026 3:26 PM

मुंबई, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। सिंगर अमित गुप्ता ने अपने नए गाने 'मरके विखावांगा' को प्यार के सबसे दर्दनाक पहलू से जुड़ा हुआ बताया है। उन्होंने कहा कि यह गाना किसी ऐसे इंसान को खोने के दर्द को बयां करता है, जो कभी आपकी जिंदगी में सब कुछ हुआ करता था। इस गाने के जरिए प्यार में दिल टूटने, जुदाई के बाद आने वाली खामोशी और रिश्ते के खत्म होने के बाद भी दिल में रह जाने वाली भावनाओं को दिखाने की कोशिश की गई है।

'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

IANS | October 26, 2026 2:15 PM

मुंबई, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। टीवी डायरेक्टर रोहित राज गोयल ने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका सिंह की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि दीपिका ने न सिर्फ उन्हें, बल्कि उनके पूरे परिवार को अपनाया और उनका ख्याल रखा। ये सब बातें उन्होंने रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में कही। शो में अपने परिवार और दीपिका के बारे में बात करते हुए रोहित इमोशनल हो गए।

'मैं भी अपनी शर्तों पर जीती हूं', 'दिल पड़ोसी' में दीया का किरदार निभाने पर बोलीं न्यारा एम बनर्जी

IANS | October 26, 2026 2:14 PM

मुंबई, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री न्यारा एम बनर्जी इन दिनों अपनी सीरीज 'दिल पड़ोसी' को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज में वह दीया का किरदार निभा रही हैं। न्यारा का कहना है कि उन्हें इस किरदार की सबसे खास बात यह लगी कि दीया बिना किसी झिझक के अपनी पहचान के साथ जीती है। वह अपने फैसले खुद लेती है। निजी जिंदगी में वह खुद भी इसी तरह की सोच रखती हैं, इसलिए उन्हें दीया का किरदार पसंद आया।

'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

IANS | October 26, 2026 1:59 PM

मुंबई, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता रणबीर कपूर और साई पल्लवी इन दिनों फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं। रणबीर फिल्म में जहां भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, वहीं साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में हैं। दोनों फिल्म के प्रोमोशन के लिए अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के दीपावली स्पेशल एपिसोड में शामिल हुए। इस दौरान अपने किरदार को लेकर दोनों कलाकारों ने बताया कि यह उनके लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।

सदाबहार गानों के साथ पुराने दौर में लौटेंगे दर्शक, अभिजीत सावंत ला रहे नया म्यूजिकल कॉन्सेप्ट

IANS | October 26, 2026 12:13 PM

मुंबई, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। सिंगर अभिजीत सावंत एक बार फिर 90 के दशक के सदाबहार गानों का जादू बिखेरने की तैयारी में हैं। वह अपने नए कॉन्सेप्ट '90 दशक का बैंड' के जरिए दर्शकों को उस दौर के गानों के सफर पर ले जाना चाहते हैं।

कानपुर में हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले का आयोजन: धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन

IANS | October 26, 2026 12:02 PM

कानपुर, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं, आध्यात्मिक चेतना, सेवा और संस्कारों के व्यापक प्रसार के उद्देश्य से कानपुर में 26 से 30 नवंबर 2026 तक हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले का आयोजन किया जा रहा है। बेनाझाबर स्थित बृजेंद्र स्वरूप पार्क में आयोजित होने वाले इस पांच दिवसीय मेले में धार्मिक अनुष्ठानों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, आध्यात्मिक संवाद, सामाजिक जागरूकता और सेवा कार्यों से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेले के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को भारतीय संस्कृति और सेवा परंपरा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

जब साड़ी में सचिन पिलगांवकर को देखकर कन्फ्यूज हो गईं सास, पूछा-'ये महिला कौन है?'

IANS | October 26, 2026 11:59 AM

मुंबई, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता और फिल्ममेकर सचिन पिलगांवकर ने अपनी मशहूर मराठी कॉमेडी फिल्म 'आशी ही बनवा बनवी' की शूटिंग से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि फिल्म में साड़ी पहनकर महिला का किरदार निभाते समय उनकी अपनी सास भी उन्हें पहचान नहीं पाई थीं।

बर्थडे स्पेशल : रवीना टंडन ने 21 साल की उम्र में उठाई दो बच्चियों की जिम्मेदारी

IANS | October 25, 2026 7:31 PM

मुंबई, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड में रवीना टंडन को उनकी फिल्मों, शानदार एक्टिंग और हिट गानों के लिए जाना जाता है। 90 के दशक में उन्होंने एक के बाद एक सफल फिल्मों में काम किया और देखते ही देखते बड़ी स्टार बन गईं। लेकिन उनकी जिंदगी की एक ऐसी कहानी भी है, जो उन्हें एक एक्ट्रेस से आगे ले जाती है। जब वह अपने करियर की शुरुआत कर रही थीं, तब महज 21 साल की उम्र में उन्होंने दो बच्चियों की जिम्मेदारी उठाने का फैसला किया। उस समय उनकी शादी भी नहीं हुई थी।

गौरी के खुले बाल और सफेद शर्ट शाहरुख को नहीं थे पसंद, छोड़ने तक की दे दी थी धमकी

IANS | October 25, 2026 6:34 PM

मुंबई, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक शाहरुख खान और गौरी खान की प्रेम कहानी अक्सर चर्चा में रहती है। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि अपने रिश्ते के शुरुआती दिनों में शाहरुख गौरी को लेकर बेहद पजेसिव थे। इस बात का खुलासा खुद अभिनेता ने एक इंटरव्यू में किया था।