श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए आयुष्मान खुराना और सारा अली खान, 'उड़ता तीर' की सफलता के लिए की अरदास
अमृतसर, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी आने वाली फिल्म 'उड़ता तीर' के सिलसिले में अमृतसर पहुंचे, जहां दोनों कलाकारों ने श्री दरबार साहिब में माथा टेका और सरबत के भले की अरदास की। बता दें कि सिख धर्म में सरबत के भले का मतलब सभी लोगों की सुख-शांति और खुशहाली की कामना करना है।