रश्मि देसाई की टीवी पर वापसी, बोलीं- 'कमबैक नहीं बल्कि सही मकसद वाले किरदार का था इंतजार'

IANS | September 23, 2026 2:48 PM

मुंबई, 23 सितंबर (आईएएनएस)। टीवी की दुनिया में अपनी एक्टिंग और अलग अंदाज से पहचान बनाने वाली रश्मि देसाई एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। लंबे समय बाद अभिनेत्री नए शो 'सयोनी' में नजर आएंगी। रश्मि के लिए यह वापसी सिर्फ एक और टीवी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं है, बल्कि एक ऐसे किरदार के साथ पर्दे पर लौटने का मौका है, जिससे वह खुद को जोड़ पाई हैं।

आज भी इंडस्ट्री में कुछ अभिनेत्रियां खुद को फेमिनिस्ट कहने से बचती हैं : फातिमा सना शेख

IANS | September 23, 2026 2:30 PM

मुंबई, 23 सितंबर (आईएएनएस)। फातिमा सना शेख इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज 'हुंकार: द रोर' को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज में वह एक ऐसी पुलिस अफसर का किरदार निभा रही हैं, जो एक नाबालिग लड़की से जुड़े यौन शोषण के मामले की जांच करती है और सच सामने लाने की कोशिश करती है। अपने इस किरदार के साथ फातिमा ने एक बार फिर महिलाओं से जुड़े मुद्दे पर खुलकर बात की है। उन्होंने फेमिनिज्म को लेकर अपनी सोच साझा करते हुए कहा कि उन्हें इस बात की हैरानी होती है कि आज भी इंडस्ट्री में कुछ अभिनेत्रियां खुद को फेमिनिस्ट कहने से बचती हैं।

मुरलीकांत पेटकर ने कार्तिक आर्यन को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर दी बधाई, बोले-'यह बेहद गर्व का क्षण'

IANS | September 23, 2026 1:41 PM

मुंबई, 23 सितंबर (आईएएनएस)। कार्तिक आर्यन के लिए 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का पल बेहद खास रहा। फिल्म 'चंदू चैंपियन' में मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाने के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला और इस सम्मान के बाद उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। हालांकि कार्तिक के लिए सबसे खास बधाइयों में से एक उस शख्स की है, जिसकी जिंदगी को उन्होंने पर्दे पर उतारा है। पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर ने खुद कार्तिक को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर बधाई दी है और उनकी मेहनत की तारीफ की है।

'मेरी ताकत हो तुम...' पत्नी प्रीति के जन्मदिन पर रवि किशन ने लुटाया प्यार

IANS | September 23, 2026 1:11 PM

मुंबई, 23 सितंबर (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा से लेकर बॉलीवुड और राजनीति तक अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता रवि किशन अपनी प्रोफेशनल जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर यूं तो ज्यादा खुलकर बात नहीं करते, लेकिन पत्नी प्रीति किशन को लेकर कई इंटरव्यू में बता चुके हैं कि उनके मुश्किल दौर में प्रीति ने उनका साथ दिया और आज वह जिस मुकाम पर हैं, उसमें उनकी पत्नी की बड़ी भूमिका है। ऐसे में पत्नी के जन्मदिन पर रवि किशन ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर उनके लिए अपने दिल की बात लिखी।

डॉक्टर से रॉकस्टार तक: 'धूम पिचक धूम' वाले पलाश सेन की कहानी, जिसने बदला इंडी पॉप का चेहरा

IANS | September 22, 2026 5:22 PM

नई दिल्ली, 22 सितंबर (आईएएनएस)। 90 के दशक में जब बॉलीवुड का एकछत्र राज था, तब एक आवाज ने इंडियन पॉप-रॉक को नई पहचान दी थी। वो आवाज थी एक डॉक्टर की, जो दिन में मरीजों का इलाज करता था और शाम को स्टेज पर हजारों दिलों की धड़कनें बढ़ा देता था। नाम था डॉ. पलाश सेन, बैंड 'यूफोरिया' के फाउंडर और लीड सिंगर।

दुर्गा खोटे पुण्यतिथि: पहली फिल्म के बाद घर से निकलना हुआ मुश्किल, फिर बनीं सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री

IANS | September 21, 2026 9:19 PM

मुंबई, 21 सितंबर (आईएएनएस)। दुर्गा खोटे का नाम भारतीय सिनेमा के उस दौर से जुड़ा है, जब महिलाओं का फिल्मों में काम करना आसान नहीं था। उन्होंने सिर्फ फिल्मों में कदम ही नहीं रखा, बल्कि पांच दशक से ज्यादा लंबे करियर में करीब 200 फिल्मों में काम किया और आगे चलकर हिंदी-मराठी सिनेमा की बेहद सम्मानित कलाकार बनीं।

असिस्टेंट डायरेक्टर से 'एक्सीडेंटल लिरिसिस्ट' तक का सफर, राज शेखर ने ऐसे लिखी 'रंगरेज' से 'तबाही'...

IANS | September 21, 2026 7:38 PM

मुंबई, 21 सितंबर (आईएएनएस)। राज शेखर आज हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के उन गीतकारों में गिने जाते हैं, जिनके गानों में किरदार और कहानी की आवाज सुनाई देती है। 'सैयारा' के 'तुम हो तो' से लेकर 'एनिमल' के 'पहले भी मैं' और अब यश स्टारर 'टॉक्सिक' के 'तबाही' तक उनका सफर शानदार रहा। वह पहले असिस्टेंट डायरेक्टर बने और फिर एक दिन फिल्म के लिए डमी गाना लिखते-लिखते गीतकार बन गए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'हनुमान अंश' के कलाकारों से की मुलाकात, फिल्म की सफलता पर दी बधाई

IANS | September 21, 2026 5:27 PM

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। बाबा नीम करौली के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा में है। इसी बीच केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में फिल्म के कलाकारों से मुलाकात की और उन्हें फिल्म की सफलता पर बधाई दी।

लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'

IANS | September 21, 2026 5:12 PM

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली में वर्ल्ड अल्जाइमर डे के मौके पर अभिनेत्री लारा दत्ता भूपति अल्जाइमर अवेयरनेस की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुई। प्रेस कॉन्फ्रेंस से बाहर आने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की और लोगों से अपील की कि अल्जाइमर को केवल भूलने की बीमारी समझकर नजरअंदाज नहीं करें। इस बीमारी को लेकर परिवार में समय रहते बातचीत शुरू करना जरूरी है ताकि इसके शुरुआती संकेतों को पहचाना जा सके और जरूरत पड़ने पर सही मदद ली जा सके।

बंगाली अभिनेत्री मिथु मुखर्जी का 71 साल की उम्र में निधन, एआईसीडब्ल्यूए ने दी श्रद्धांजलि

IANS | September 21, 2026 3:42 PM

मुंबई, 21 सितंबर (आईएएनएस)। जानी-मानी बंगाली अभिनेत्री मिथु मुखर्जी का 71 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं। अभिनेत्री के निधन की खबर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने दी।