बंगाली अभिनेत्री मिथु मुखर्जी का 71 साल की उम्र में निधन, एआईसीडब्ल्यूए ने दी श्रद्धांजलि

IANS | September 21, 2026 3:42 PM

मुंबई, 21 सितंबर (आईएएनएस)। जानी-मानी बंगाली अभिनेत्री मिथु मुखर्जी का 71 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं। अभिनेत्री के निधन की खबर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने दी।

प्रणित मोरे की एफआईआर क्लब करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, महाराष्ट्र और हरियाणा को भेजा नोटिस

IANS | September 21, 2026 3:31 PM

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। '370 रुपए बिरयानी' विवाद अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे की उस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के साथ महाराष्ट्र और हरियाणा सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ अलग-अलग राज्यों में दर्ज एफआईआर को एक साथ क्लब करने की मांग की है। इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने की।

आचार्य श्री सुदर्शन जी महाराज के पोते आदित्य सिंह सुदर्शन का फिल्मी डेब्यू, 'द मॉन्स्टर माइंड्स' में बने लीड हीरो

IANS | September 21, 2026 2:32 PM

पटना, 21 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना के रहने वाले आदित्य सिंह सुदर्शन अब फिल्मी दुनिया में अपनी नई पहचान बनाने के लिए तैयार हैं। आध्यात्मिक और सामाजिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले आदित्य फिल्म 'द मॉन्स्टर माइंड्स' से बतौर लीड हीरो एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। उनके दादा आचार्य श्री सुदर्शन जी महाराज हैं, जबकि उनके पिता पूर्व राज्यमंत्री अमिताभ गुंजन चुन्नू हैं। ऐसे परिवार से आने के बावजूद आदित्य एक्टिंग की दुनिया में अपनी पहली पारी शुरू करने जा रहे हैं।

केरल फिल्म फेस्टिवल में 31 फिल्मों पर विवाद, शशि थरूर के पोस्ट के बाद सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने दी सफाई

IANS | September 21, 2026 2:17 PM

नई दिल्ली, 21 सितंबर (आईएएनएस)। 18वें इंटरनेशनल डॉक्यूमेंट्री एंड शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल ऑफ केरल (आईडीएसएफएफके) के शुरू होने से कुछ दिन पहले फिल्मों की स्क्रीनिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सोशल मीडिया पर एक न्यूजपेपर की रिपोर्ट शेयर करते हुए दावा किया कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने फेस्टिवल में चुनी गई 31 फिल्मों की स्क्रीनिंग की अनुमति नहीं दी है।

अनुपम खेर को ओहायो में मिला खास सम्मान, बोले-'घर से इतनी दूर सम्मानित होना बेहद भावुक करने वाला'

IANS | September 21, 2026 12:18 PM

मुंबई, 21 सितंबर (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने हिंदी सिनेमा में चार दशक से ज्यादा का सफर तय किया है और इस दौरान पर्दे के साथ-साथ रंगमंच पर भी अपनी खास पहचान बनाई है। उनके इसी लंबे सफर को अब अमेरिका के ओहायो राज्य में खास सम्मान मिला है। अनुपम खेर को ओहायो की ओर से स्पेशल प्रोक्लेमेशन देकर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनके लंबे फिल्मी सफर के साथ-साथ उनके लाइव स्टेज परफॉर्मेंस 'जाने पहचाने अनजाने' के लिए भी दिया गया है।

तमिल सुपरस्टार की बेटी और फिल्म निर्माता सौंदर्या रजनीकांत, एक्टिंग की जगह ग्राफिक डिजाइनर शुरू किया करियर

IANS | September 19, 2026 7:14 PM

मुंबई, 19 सितंबर (आईएएनएस)। सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी सौंदर्या रजनीकांत तमिल फिल्म इंडस्ट्री की एक प्रसिद्ध ग्राफिक डिजाइनर, फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं।

मराठी फिल्म 'गोंधल' ने मारी बाजी, 99वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत का करेगी प्रतिनिधित्व

IANS | September 18, 2026 6:33 PM

मुंबई, 18 सितंबर (आईएएनएस)। मराठी भाषा की फिल्म 'गोंधल' को फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर) के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर चुना है। इसके साथ ही फिल्म को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है।

'वंदे मातरम्' विवाद पर भड़के मनोज मुंतशिर, बोले- ऐसी हरकतों से बाज आएं प्रतिपक्ष के नेता

IANS | September 18, 2026 6:12 PM

मुंबई, 18 सितंबर (आईएएनएस)। गीतकार, स्क्रीनराइटर और कवि मनोज मुंतशिर शुक्ला ने युवा धर्म संसद के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित लाइव म्यूजिकल शो 'मेरा देश पहले: नरेंद्र मोदी की अनकही कहानी' और देशभक्ति गीत 'वंदे मातरम्' को लेकर अपनी बात रखी।

दिलेर खरकिया पर फायरिंग के बाद एआईसीडब्ल्यूए ने सीएम नायब सिंह सैनी को लिखा पत्र, कलाकारों के लिए मांगी सुरक्षा

IANS | September 18, 2026 6:01 PM

चंडीगढ़, 18 सितंबर (आईएएनएस)। हरियाणवी गायक, अभिनेता और मॉडल दिलेर खरकिया की कार पर फायरिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह वारदात उनके घर के बाहर हुई, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। इस गोलीबारी की घटना के बाद मनोरंजन जगत में भारी रोष है। इस गंभीर मामले को लेकर 'ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन' (एआईसीडब्ल्यूए) ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

स्वरा भास्कर से लेकर रिया अहीर तक, 'राइज एंड फॉल' में जाने से पहले शहजाद पूनावाला ने कई मुद्दों पर दी राय

IANS | September 18, 2026 5:15 PM

नई दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला इन दिनों एक नए रियलिटी शो को लेकर चर्चा में हैं। अगस्त 2026 में भाजपा से इस्तीफा देने के बाद अब वह प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इसी बीच शहजाद ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में कई चर्चित मुद्दों और लोगों को लेकर अपनी राय रखी।