शिल्पा शेट्टी कुंद्रा घर लाई इको-फ्रेंडली गणपति बप्पा, 17 साल पुरानी परंपरा में किया खास बदलाव
मुंबई, 16 सितंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा गणपति उत्सव को हर साल पूरे उत्साह और भक्ति के साथ मनाती हैं। उनके घर गणपति बप्पा का स्वागत अब परिवार की एक खास परंपरा बन चुका है। इस साल भी शिल्पा ने अपने पति राज कुंद्रा और बच्चों के साथ बप्पा का स्वागत किया लेकिन इस बार उनके गणपति उत्सव में एक खास बदलाव देखने को मिला।