एक शादी में पहुंचीं और बदल गई किस्मत, यशराज की फिल्म से ट्यूलिप जोशी का बॉलीवुड डेब्यू
मुंबई, 10 सितंबर (आईएएनएस)। ट्यूलिप जोशी उन अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं, जिनकी बॉलीवुड में एंट्री एक खास संयोग से हुई थी। 2002 में जब वह पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आईं तो उनके सामने यशराज फिल्म्स जैसा बड़ा बैनर था और फिल्म थी 'मेरे यार की शादी है'। नई एक्ट्रेस के लिए इससे बेहतर शुरुआत और क्या हो सकती है। फिल्म में उनके साथ उदय चोपड़ा, जिम्मी शेरगिल और बिपाशा बसु जैसे कलाकार थे।