जम्मू-कश्मीर के पहले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल पर अकबर खान ने कहा, 'यह कांस को भी पीछे छोड़ सकता है'

IANS | September 7, 2026 5:24 PM

मुंबई, 7 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता अकबर खान ने जम्मू-कश्मीर के पहले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल को लेकर खुशी जाहिर की है। इस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन श्रीनगर में हो रहा है। उन्होंने इसे जम्मू-कश्मीर के लिए एक खास पल बताया और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ आयोजन से जुड़े लोगों को बधाई दी।

बिग बॉस 20: लव गिल का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द, बोलीं-'वजन घटाया तो लोगों ने कहा- बहुत पतली लग रही हो'

IANS | September 7, 2026 3:15 PM

मुंबई, 7 सितंबर (आईएएनएस)। पंजाबी अभिनेत्री और मॉडल लव गिल ने 'बिग बॉस 20' के घर में आते ही अपनी जिंदगी का एक ऐसा अनुभव साझा किया, जिससे शायद बहुत से लोग खुद को जोड़ पाएंगे। शो को शुरू हुए अभी एक दिन ही हुआ है, लेकिन घर में कंटेस्टेंट्स के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो चुका है।

'अब डर को पीछे छोड़ने का समय है', बादशाह से अलग होने के बाद ईशा रिखी ने बताई 'बिग बॉस 20' में आने की वजह

IANS | September 7, 2026 3:13 PM

मुंबई, 7 सितंबर (आईएएनएस)। मशहूर रैपर बादशाह से अलग होने के बाद अभिनेत्री ईशा रिखी की जिंदगी में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। निजी जिंदगी को हमेशा लोगों की नजरों से दूर रखने वाली ईशा अब 'बिग बॉस 20' के घर में अपने बारे में खुलकर बात कर रही हैं। अब वह अपने अतीत को बार-बार याद करने के बजाय खुद पर ध्यान देना चाहती हैं। यही वजह है कि उन्होंने उस शो का हिस्सा बनने का फैसला किया।

रेणुकास्वामी हत्याकांड: अभिनेता दर्शन ट्रायल के दौरान अदालत में खुद मौजूद रहने के लिए हाईकोर्ट पहुंचे

IANS | September 7, 2026 2:47 PM

बेंगलुरु, 7 सितंबर (आईएएनएस)। कन्नड़ अभिनेता दर्शन ने फैन रेणुकास्वामी मर्डर केस में ट्रायल कोर्ट के उस फैसले को कर्नाटक हाईकोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें उन्हें गवाहों के बयान दर्ज किए जाने के दौरान अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश करने की उनकी मांग खारिज कर दी गई थी।

'नायक' के 25 साल पूरे, अनिल कपूर ने बताया क्यों आज भी दिल के करीब है टीवी रिपोर्टर शिवाजी राव का किरदार?

IANS | September 7, 2026 2:21 PM

मुंबई, 7 सितंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने अपने करियर में कई ऐसे किरदार हैं, जो दर्शकों को आज भी याद हैं। इन्हीं में से एक है 'नायक: द रियल हीरो' का शिवाजी राव। साल 2001 में आई इस फिल्म की लोकप्रियता वक्त के साथ बढ़ती गई। फिल्म में दिखाया गया था कि अगर किसी आम इंसान को व्यवस्था बदलने की ताकत मिल जाए, तो वह उस ताकत का इस्तेमाल कैसे करता है।

सुपरहिट गानों ने लिखी ब्लॉकबस्टर कहानी : 'हनुमान अंश' के भजनों ने दोहराया 'जय संतोषी मां' और 'कांतारा' का इतिहास

IANS | September 7, 2026 1:50 PM

मुंबई, 7 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा में ऐसी कई बेहतरीन फिल्में बनी हैं, जिनके गानों ने भी उनकी सफलता में जबरदस्त योगदान दिया है। ये फिल्में अपने कंटेंट और लोकप्रिय गीतों के कारण बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। हालिया रिलीज फिल्म 'हनुमान अंश' इसी कड़ी में शामिल हैं।

धीमी शुरुआत, फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाया बवाल, 'हनुमान अंश' से '12वीं फेल' तक इन फिल्मों ने पलटी पूरी बाजी

IANS | September 7, 2026 1:40 PM

मुंबई, 7 सितंबर (आईएएनएस)। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कैसा हाल रहेगा, ये जानने के लिए अक्सर पहले दिन या पहले वीकेंड के आंकड़े देखे जाते हैं। लेकिन हर फिल्म की कहानी इतनी सीधी नहीं होती। कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जिनकी शुरुआत देखकर लगता है कि शायद ये ज्यादा दूर तक नहीं जा पाएंगी। स्क्रीन कम मिलती हैं, दर्शक भी शुरुआत में बहुत ज्यादा नहीं होते और कमाई भी उम्मीद के मुताबिक नहीं होती। लेकिन धीरे-धीरे लोगों के बीच फिल्म की चर्चा शुरू होने लगती है और कहानी एकदम बदल जाती है। पिछले कुछ सालों में ऐसी कई फिल्में आई हैं, जिन्होंने शुरुआती रफ्तार धीमी रही, लेकिन बाद बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई हुई। इस लिस्ट में 'हनुमान अंश' से लेकर '12वीं फेल' जैसी फिल्मों के नाम शामिल है।

माही विज ने बताया क्यों छोड़ा था 'सहर होने को है', बोलीं- 'बिग बॉस के लिए नहीं लिया था फैसला'

IANS | September 7, 2026 11:30 AM

मुंबई, 7 सितंबर (आईएएनएस)। टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस माही विज इन दिनों 'बिग बॉस 20' को लेकर चर्चा में हैं। सलमान खान के होस्ट किए जाने वाले इस रियलिटी शो में माही की एंट्री ने उनके फैंस को काफी उत्साहित किया है। शो में आने के बाद जहां दर्शक उनके अलग-अलग अंदाज को देखने के लिए उत्सुक हैं, वहीं उनके पिछले शो 'सहर होने को है' से बाहर होने को लेकर भी कई तरह की बातें सामने आ रही थीं। ऐसी चर्चा थी कि माही ने 'बिग बॉस' का हिस्सा बनने के लिए अपना पिछला शो छोड़ा है।

'आई एम इनफ' टैटू पोस्ट से उठीं ब्रेकअप की अटकलें, जैस्मिन भसीन बोलीं-हर पोस्ट रिलेशनशिप पर नहीं होती

IANS | September 6, 2026 6:28 PM

मुंबई, 6 सितंबर (आईएएनएस)। टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन इन दिनों अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में हैं। जैस्मिन ने हाल ही में अपने पहले टैटू 'आई एम इनफ' को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट को यूजर्स ने उनके बॉयफ्रेंड अली गोनी से जोड़कर देखा। देखते ही देखते जैस्मिन और अली के ब्रेकअप की अटकलें लगने लगीं। अब अभिनेत्री ने खुद इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

जिस एक्टर को जानती तक नहीं थीं राधिका आप्टे , उसने शूटिंग पर ऐसी हरकत की, एक्ट्रेस ने जड़ दिया था थप्पड़

IANS | September 6, 2026 5:43 PM

मुंबई, 6 सितंबर (आईएएनएस)। राधिका आप्टे उन अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं, जिन्होंने बिना किसी बड़े फिल्मी परिवार से आए अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने ग्लैमर से ज्यादा अपनी एक्टिंग और अलग तरह की कहानियों को महत्व दिया। आज वह हिंदी के साथ-साथ मराठी, बंगाली, तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम कर रही हैं। वह अपनी बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं। इसी वजह से उनके करियर से जुड़े कई किस्से चर्चा में रहे हैं। ऐसा ही एक किस्सा उस समय सामने आया, जब उन्होंने शूटिंग के दौरान अपने को-स्टार की हरकत पर उसे थप्पड़ जड़ दिया था।