उत्तम कुमार : 'फ्लॉप मास्टर जनरल' का ठप्पा, फिर सुचित्रा सेन के साथ बदली किस्मत और सिल्वर स्क्रीन के बने सितारा
मुंबई, 2 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तम कुमार का नाम आते ही बंगाली सिनेमा के उस दौर की तस्वीर सामने आती है, जब पर्दे पर उनका आना ही दर्शकों के लिए किसी खास मौके से कम नहीं होता था। रोमांस हो, गंभीर कहानी हो या कोई भावुक किरदार, उत्तम कुमार ने हर तरह के रोल में अलग पहचान बनाई। आज भी उन्हें बंगाली सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में गिना जाता है और लोग उन्हें प्यार से 'महानायक' कहते हैं। इस मुकाम तक पहुंचने की उनकी कहानी उतनी आसान नहीं थी। उन्हें 'फ्लॉप मास्टर जनरल' तक कहा जाने लगा था।