टीवी के वो सितारे जिन्हें कृष्ण बनते ही मिली ऐसी पहचान, लोग असली नाम भूलकर कहने लगे 'कान्हा'

IANS | September 3, 2026 6:49 PM

मुंबई, 3 सितंबर (आईएएनएस)। टीवी ने भगवान कृष्ण की लीलाओं को करोड़ों घरों तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई है। जब धार्मिक सीरियल घर-घर में देखे जाने लगे तो पर्दे पर कृष्ण का किरदार निभाने वाले कलाकार भी अचानक लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हो गए। खास बात यह रही कि इनमें से कई कलाकारों की पहचान कृष्ण वाला रूप ही बन गया। किसी कलाकार को लोग कृष्ण के नाम से याद करने लगे, तो किसी के चेहरे और आवाज को कृष्ण की छवि से जोड़ दिया गया।

'सम्मान नहीं, दंड के अधिकारी', समय रैना को महाराष्ट्र सरकार से सम्मानित करने पर भड़के गजेंद्र चौहान

IANS | September 3, 2026 6:28 PM

मुंबई, 3 सितंबर (आईएएनएस)। 'महाभारत' में युधिष्ठिर का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता गजेंद्र चौहान ने कमीडियन समय रैना को लेकर चल रहे विवाद पर अपनी राय रखी है। 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के एक एपिसोड में बिहार और कश्मीरी पंडितों को लेकर की गई कथित टिप्पणियों पर मचे विवाद के बीच गजेंद्र चौहान ने स्टैंडअप कॉमेडी की सीमा को लेकर सवाल उठाए।

9 साल तक चलाया ट्रक, फिर 'भूकंप' ने बदल दी जिंदगी, कुछ ऐसा रहा मोहन जोशी का सफर

IANS | September 3, 2026 5:12 PM

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। फिल्मी दुनिया में कई कलाकार ऐसे रहे हैं, जिन्होंने सामन्य परिवार से आते हुए भी मेहनत और संघर्ष के दम पर अलग पहचान बनाई। इन्हीं में एक नाम मोहन जोशी का है। पर्दे पर ज्यादातर खलनायक के किरदारों में नजर आने वाले मोहन जोशी ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के बीच खास जगह बनाई। कभी ऐसा भी दौर था जब वह अपनी ट्रांसपोर्ट कंपनी चलाते थे और आर्थिक परेशानियों के चलते खुद ट्रक चलाकर परिवार की जिम्मेदारियां संभालते थे। करीब नौ साल तक ट्रक चलाने के बाद उनकी जिंदगी ने ऐसा मोड़ लिया, जिसने उन्हें फिल्मों की दुनिया तक पहुंचा दिया।

बॉलीवुड से साउथ तक... इन एक्टर्स ने पर्दे पर निभाया श्रीकृष्ण का किरदार, किसी को मिली तारीफ तो कोई बना यादगार

IANS | September 3, 2026 4:50 PM

मुंबई, 3 सितंबर (आईएएनएस)। जन्माष्टमी आते ही कान्हा की बाल लीलाओं से लेकर उनकी शरारतें और गीता के संदेश याद आने लगते है। फिल्मों और टीवी ने कृष्ण की एक तस्वीर लोगों के मन में जरूर बना दी है। पर्दे पर कृष्ण का किरदार निभाना किसी भी कलाकार के लिए आसान नहीं रहा, क्योंकि इस किरदार के साथ दर्शकों की आस्था भी जुड़ी होती है। यही वजह है कि जब कोई अभिनेता कृष्ण बनकर स्क्रीन पर आता है तो उसके लुक से लेकर बोलने के अंदाज तक हर चीज पर दर्शकों की नजर रहती है।

'अनुपमा' एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय ऐसे मनाएंगी जन्माष्टमी, कृष्ण की इस सीख को जिंदगी में उतारने की करती हैं कोशिश

IANS | September 3, 2026 4:26 PM

मुंबई, 3 सितंबर (आईएएनएस)। टीवी शो 'अनुपमा' में नजर आ रही एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय इस साल जन्माष्टमी को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनके लिए जन्माष्टमी सिर्फ एक त्योहार नहीं है बल्कि परिवार के साथ समय बिताने, पूजा-पाठ करने और भगवान कृष्ण की शिक्षाओं को अपनी जिंदगी से जोड़ने का भी मौका है। उन्होंने बताया कि वह इस खास दिन को अपने परिवार के साथ मनाना पसंद करती हैं। वह त्योहार का आनंद लेने के साथ-साथ कुछ समय प्रार्थना में बिताती हैं और कोशिश करती हैं कि कृष्ण की कही बातों के असली मतलब को अपनी जिंदगी में भी उतार सकें।

छोटी-छोटी चीजें भी हैं हिम्मत की निशानी, कुब्रा सैत ने फैंस को दिया खास मैसेज

IANS | September 3, 2026 3:40 PM

मुंबई, 3 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री कुब्रा सैत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर जिंदगी से जुड़ी बातों को लेकर अपनी राय साझा करती रहती हैं। गुरुवार को अपनो सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जिंदगी और उसके संघर्षों के बारे में एक सोचने वाला मैसेज शेयर किया।

नए शो 'सायोनी' की सफलता के लिए बाबा नीम करोली के दरबार पहुंचीं रश्मि देसाई, बोलीं-'आशीर्वाद से शुरू हुई ये नई जर्नी खास है'

IANS | September 3, 2026 3:36 PM

मुंबई, 3 सितंबर (आईएएनएस)। टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई इन दिनों अपने नए शो 'सायोनी' को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। लंबे समय से शो की शूटिंग में बिजी रश्मि अब इसके दर्शकों तक पहुंचने का इंतजार कर रही हैं। हालांकि स्क्रीन पर अपनी नई कहानी और नए किरदार के साथ लौटने से पहले एक्ट्रेस ने अपने इस नए सफर को खास अंदाज में शुरू किया। रश्मि ने शूटिंग से कुछ वक्त निकाला और नीम करोली बाबा के दर्शन करने पहुंचीं। वहां उन्होंने बाबा का आशीर्वाद लिया और अपने नए प्रोजेक्ट की सफलता के लिए प्रार्थना की।

के. भाग्यराज की याद के चलते फिल्म 'हाय' को देखने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही : राधिका सरथकुमार

IANS | September 3, 2026 1:17 PM

मुंबई, 3 सितंबर (आईएएनएस)। साउथ सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री राधिका सरथकुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'हाय' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में राधिका ने एक अहम किरदार निभाया है और इसमें उनके साथ कविन और नयनतारा मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और इसकी सफलता के बाद टीम की ओर से एक थैंक्यू मीट का आयोजन किया गया। इस दौरान राधिका ने फिल्म की सफलता पर खुशी जताई, साथ ही एक ऐसी बात भी बताई, जिसकी वजह से वह अब तक फिल्म देख नहीं पाई हैं। राधिका ने कहा कि इस फिल्म से उनके लिए एक बेहद खास और भावुक याद जुड़ी हुई है।

हर किरदार में गोविंद नामदेव दमदार, अभिनेता बनने के सपने ने तय कराया एनएसडी से बॉलीवुड तक का सफर

IANS | September 2, 2026 11:45 PM

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा में अपनी दमदार आवाज और खतरनाक अदाकारी से विलेन के किरदार को नया आयाम देने वाले अभिनेता गोविंद नामदेव किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। 3 सितंबर 1950 को मध्य प्रदेश के सागर में जन्मे गोविंद नामदेव ने अपने 30 साल से ज्यादा के करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, लेकिन उनका असली मुकाम एक ऐसे अभिनेता के तौर पर है जिसने कभी हीरो बनने का सपना नहीं देखा, बल्कि कैरेक्टर को ही हीरो बना दिया।

सागर के नेत्रहीन सिंगर सुनील लोधी का जादू, 'हनुमान अंश' के लिए दर्शकों को कहा धन्यवाद

IANS | September 2, 2026 8:20 PM

सागर, 2 सितंबर (आईएएनएस)। बुंदेलखंड के लोकगायक और नेत्रहीन सिंगर सुनील लोधी इन दिनों अपनी आवाज को लेकर पूरे देश में चर्चा में हैं। उनकी आवाज में गाया भजन फिल्म 'हनुमान अंश' में शामिल है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।