'जूही मूई' नहीं बनेगा सास-बहू ड्रामा, ईशा सिंह ने जताया भरोसा
मुंबई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। टीवी अभिनेत्री ईशा सिंह इन दिनों अपने नए शो 'जूही मूई' को लेकर चर्चा में हैं। शो में वह एक ऑटिस्टिक लड़की जूही सूरी का किरदार निभा रही हैं, जिसकी सोच और प्रतिभा ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। आईएएनएस से बात करते हुए ईशा ने कहा कि आज के दर्शक ऐसी कहानियां भी पसंद कर रहे हैं, जिनमें समाज से जुड़े मुद्दों को दिखाया जाता है।