दीपक तिजोरी ने दिया था 'बाजीगर' का आइडिया, फिर शाहरुख खान कैसे बने फिल्म के हीरो? अभिनेता में सुनाया किस्सा

IANS | August 27, 2026 6:14 PM

मुंबई, 27 अगस्त (आईएएनएस)। दीपक तिजोरी हिंदी सिनेमा के उन कलाकारों में गिने जाते हैं, जिन्होंने 1990 के दशक में अपनी अलग पहचान बनाई। 'आशिकी', 'जो जीता वही सिकंदर', 'खिलाड़ी' और कई दूसरी फिल्मों में उन्होंने ऐसे किरदार निभाए, जो आज भी लोगों को याद हैं। लेकिन, उनके करियर से जुड़ा एक ऐसा किस्सा भी है, जो अक्सर चर्चा में रहता है।

रक्षाबंधन स्पेशल : पुराने से नए दौर तक, भाई-बहन के रिश्ते पर बने ये गाने हैं सबसे खास

IANS | August 27, 2026 5:14 PM

मुंबई, 27 अगस्त (आईएएनएस)। रक्षाबंधन आते ही घरों में एक अलग तरह की रौनक देखने को मिलती है। बाजारों में रंग-बिरंगी राखियां सज जाती हैं और मिठाइयों की खुशबू आने लगती है। इस त्योहार की खुशी सिर्फ राखी बांधने और मिठाई खिलाने तक सीमित नहीं है। कुछ चीजें ऐसी हैं, जो हर साल इस दिन की यादों को और खास बना देती हैं। इनमें बॉलीवुड के वो गाने भी शामिल हैं, जो भाई-बहन के रिश्ते को कभी प्यार, कभी भावुकता और कभी मस्ती के साथ सामने लाते हैं। यही वजह है कि रक्षाबंधन के मौके पर इन गानों के बिना त्योहार की रौनक कुछ अधूरी सी लगती है।

रक्षाबंधन स्पेशल : एक फिल्म में रोमांस, दूसरी में बने भाई-बहन, इन सितारों की जोड़ी देख चौंके दर्शक

IANS | August 27, 2026 4:44 PM

मुंबई, 27 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड फिल्मों में एक्टर और एक्ट्रेस को अलग-अलग तरह के रिश्तों में देखना कोई नई बात नहीं है। कभी दो कलाकार पर्दे पर एक-दूसरे के प्यार में डूबे नजर आते हैं, तो किसी दूसरी फिल्म में वही कलाकार भाई-बहन बन जाते हैं। फिल्मों की कहानी और किरदार बदलते रहते हैं, लेकिन ये अक्सर दर्शकों को चौंका देते है। रक्षाबंधन के मौके पर जब भाई-बहन के रिश्ते की बात होती है, तो बॉलीवुड की ऐसी जोड़ियां भी याद आती हैं, जिन्होंने कभी पर्दे पर रोमांस किया और कभी भाई-बहन का रिश्ता निभाया। दिलचस्प बात यह है कि दर्शकों ने इन कलाकारों को दोनों ही रूपों में पसंद किया।

रक्षाबंधन स्पेशल : 'हम साथ-साथ हैं' से 'जिगरा' तक, राखी के दिन परिवार संग जरूर देखें ये फिल्में

IANS | August 27, 2026 4:33 PM

मुंबई, 27 अगस्त (आईएएनएस)। रक्षाबंधन का त्योहार उन यादों को फिर से जीने का मौका देता है, जो भाई-बहन के साथ बचपन से जुड़ी होती हैं। कभी छोटी-सी बात पर लड़ाई, कभी एक-दूसरे की शिकायत और कभी मुश्किल समय में बिना कहे साथ खड़े होना, भाई-बहन का रिश्ता इन सभी भावनाओं से मिलकर बनता है।

ऑनलाइन अभद्र भाषा बोलने वाले ने श्वेता तिवारी से मांगी माफी, अभिनेत्री ने ट्रोल को ट्रैक करने के लिए मनसे सदस्य का किया धन्यवाद

IANS | August 27, 2026 1:58 PM

मुंबई, 27 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर मौजूद कुछ ऐसे कमेंट्स और मैसेज सामने रखे, जिनमें महिलाओं के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और गाली-गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल किया गया था।

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

IANS | August 26, 2026 9:56 PM

शामली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बुधवार शाम की है, जब अंकित जिम से निकल रहे थे।

नेहा धूपिया ने करण जौहर को तीन बार किया शादी के लिए प्रपोज, हर बार मिला ऐसा जवाब

IANS | August 26, 2026 6:33 PM

मुंबई, 26 अगस्त (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री नेहा धूपिया पहले मॉडलिंग और ब्यूटी पेजेंट की दुनिया में नजर आईं, फिर उन्होंने फिल्मों में काम किया और बाद में टीवी और पॉडकास्ट होस्ट के तौर पर भी अलग जगह बनाई। उनका शो 'नो फिल्टर नेहा' भी काफी चर्चा में रहा। इस शो में नेहा ने खुद एक इंटरव्यू में करण जौहर से जुड़ा मजेदार किस्सा सुनाया था। यह किस्सा करण जौहर को शादी के लिए प्रपोज किए जाने से जुड़ा था।

'गोलमाल' की मस्ती से 'आनंद' की भावुकता तक, हर रंग में माहिर थे ऋषिकेश दा

IANS | August 26, 2026 6:15 PM

मुंबई, 26 अगस्त (आईएएनएस)। 27 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की तारीख नहीं, बल्कि उस व्यक्ति की पुण्यतिथि है, जिसने हिंदी सिनेमा को न सिर्फ एक अलग नजरिए से देखा, बल्कि दर्शकों को भी दिखाया। हम बात कर रहे हैं ऋषिकेश मुखर्जी की, जिन्हें प्यार से लोग ऋषि दा कहते थे। 27 अगस्त 2006 को वह इस दुनिया से चले गए, लेकिन उनकी फिल्में आज भी लोगों के जेहन में जिंदा हैं।

'सिंह वर्सेस कौर 2' में कॉमेडी, लव स्टोरी, एक्शन और ड्रामा का तड़का, गिप्पी ग्रेवाल-शहनाज गिल ने शेयर किए अनुभव

IANS | August 26, 2026 6:04 PM

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। एक्टर गिप्पी ग्रेवाल और शहनाज गिल इन दिनों अपनी अपकमिंग पंजाबी फिल्म 'सिंह वर्सेस कौर 2' के प्रमोशन में बिजी हैं। दिल्ली में हुए एक मीडिया मीट के दौरान दोनों ने फिल्म से जुड़े अपने एक्सपीरियंस शेयर किए और बताया कि वह फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

मेरे लिए जन्मदिन खुद के बारे में सोचने का एक समय है : इशिता दत्ता

IANS | August 26, 2026 5:04 PM

मुंबई, 26 अगस्त (आईएएनएस)। 'दृश्यम' और 'बेपनाह' जैसी फिल्मों और टीवी शो का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस इशिता दत्ता बुधवार को अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास दिन पर उन्होंने अपनी जिंदगी और अब तक की जर्नी को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि उनके लिए बर्थडे वह समय होता है, जब वह थोड़ा रुककर जिंदगी को देखती हैं और सोचती हैं कि अब तक उन्होंने क्या हासिल किया है।