कैंसर से लड़ते हुए नफीसा अली ने पूरी की फिल्म की शूटिंग, बोलीं- 'आज भी स्टेज 4 से जंग जारी है'
मुंबई, 13 जुलाई (आईएएनएस)। दिग्गज अभिनेत्री नफीसा अली अपनी बेहतरीन अदाकारी के साथ-साथ सकारात्मक सोच के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं, लेकिन इस बार वह अपनी फिल्म नहीं बल्कि अपनी निजी जिंदगी की मुश्किल लड़ाई को लेकर चर्चा में हैं।