'आई एम इनफ' टैटू पोस्ट से उठीं ब्रेकअप की अटकलें, जैस्मिन भसीन बोलीं-हर पोस्ट रिलेशनशिप पर नहीं होती

IANS | September 6, 2026 6:28 PM

मुंबई, 6 सितंबर (आईएएनएस)। टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन इन दिनों अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में हैं। जैस्मिन ने हाल ही में अपने पहले टैटू 'आई एम इनफ' को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट को यूजर्स ने उनके बॉयफ्रेंड अली गोनी से जोड़कर देखा। देखते ही देखते जैस्मिन और अली के ब्रेकअप की अटकलें लगने लगीं। अब अभिनेत्री ने खुद इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

जिस एक्टर को जानती तक नहीं थीं राधिका आप्टे , उसने शूटिंग पर ऐसी हरकत की, एक्ट्रेस ने जड़ दिया था थप्पड़

IANS | September 6, 2026 5:43 PM

मुंबई, 6 सितंबर (आईएएनएस)। राधिका आप्टे उन अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं, जिन्होंने बिना किसी बड़े फिल्मी परिवार से आए अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने ग्लैमर से ज्यादा अपनी एक्टिंग और अलग तरह की कहानियों को महत्व दिया। आज वह हिंदी के साथ-साथ मराठी, बंगाली, तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम कर रही हैं। वह अपनी बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं। इसी वजह से उनके करियर से जुड़े कई किस्से चर्चा में रहे हैं। ऐसा ही एक किस्सा उस समय सामने आया, जब उन्होंने शूटिंग के दौरान अपने को-स्टार की हरकत पर उसे थप्पड़ जड़ दिया था।

भानुमति रामकृष्ण: सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार, जिन्होंने तीन भाषाओं की फिल्मों में काम कर रचा इतिहास

IANS | September 6, 2026 5:36 PM

नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। सिनेमा की दुनिया में कई सितारे आए और गए लेकिन कुछ दिग्गज ऐसे हैं जिनकी कला, अभिनय और व्यक्तित्व ने उन्हें हमेशा के लिए लोगों के दिलों में बसा दिया। ऐसा ही एक नाम है पी. भानुमति रामकृष्ण। पी भानुमति रामकृष्ण सिर्फ एक अभिनेत्री नहीं थीं बल्कि वह गायिका, संगीतकार, फिल्म निर्माता, निर्देशक और लेखिका भी थीं। उन्हें तेलुगु सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार के रूप में भी जाना जाता है।

अदालत से कैमरे तक: कैसे एक वकील बना मलयालम सिनेमा का 'मेगास्टार? 70 के पार भी कायम है ममूटी का जादू

IANS | September 6, 2026 5:23 PM

मुंबई, 6 सितंबर (आईएएनएस)। मलयालम सिनेमा में जब भी बड़े सितारों की बात होती है, ममूटी का नाम सबसे आगे आता है। पांच दशक से ज्यादा लंबे करियर में सैकड़ों फिल्मों और किरदारों के जरिए उन्होंने अलग पहचान बनाई। ममूटी का सफर सीधे फिल्मों से शुरू नहीं हुआ था। वह पहले वकालत करते थे, लेकिन किस्मत ने उन्हें उस रास्ते से निकालकर कैमरे के सामने ला खड़ा किया और फिर एक वकील धीरे-धीरे मलयालम सिनेमा का मेगास्टार बन गया।

दिल्ली की लव-कुश रामलीला में रावण बनेंगे एक्टर राज प्रेमी, नारद की भूमिका में दिखेंगे कंवरजीत पेंटल

IANS | September 6, 2026 5:18 PM

नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली की मशहूर लव-कुश रामलीला में इस बार मंच पर कई जाने-पहचाने कलाकार अलग-अलग पौराणिक किरदारों में नजर आएंगे। दिग्गज अभिनेता राज प्रेमी जहां रावण की भूमिका निभाएंगे, वहीं अनुभवी अभिनेता कंवरजीत पेंटल पहली बार नारद के रूप में नजर आएंगे। बॉलीवुड सिंगर शंकर साहनी भी इस बार भगवान राम के परम भक्त केवट का किरदार में दिखेंगे।

हनुमान अंश' पर सियासत, कांग्रेस ने लगाया धर्म की राजनीति का आरोप, भाजपा बोली-हर बात को मुद्दा बनाना ठीक नहीं

IANS | September 6, 2026 4:16 PM

मुंबई, 6 सितंबर (आईएएनएस)। नीम करौली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म 'हनुमान अंश' को लेकर अब सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। फिल्म के रिलीज होने के बाद जहां बाबा के गांव और परिवार के लोगों ने इसे लेकर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दीं और फिल्म में दिखाई गई कई बातों को बाबा के जीवन से जुड़ा बताया, वहीं राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी इस फिल्म को लेकर अपनी राय रखी।

'लास्ट मैन इन टावर' में दिव्या दत्ता का किरदार दिखाएगा जिंदगी की उलझी सच्चाई, बोलीं- 'संगीता को महसूस किया जा सकता है'

IANS | September 6, 2026 3:42 PM

मुंबई, 6 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री दिव्या दत्ता अपनी आने वाली फिल्म 'लास्ट मैन इन टावर' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में वह संगीता नाम की एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही हैं, जिसकी जिंदगी बाहर से भले ही सामान्य नजर आए लेकिन अंदर से वह कई तरह की परेशानियों, जिम्मेदारियों और भावनात्मक उलझनों से जूझ रही है। अपने इस किरदार को लेकर दिव्या ने कहा कि संगीता कोई असाधारण महिला नहीं बल्कि हमारे आसपास मौजूद उन तमाम महिलाओं में से एक है, जो अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में इतना उलझ जाती हैं कि कई बार अपनी खुशियों और जरूरतों को ही पीछे छोड़ देती हैं।

'पद्मावत' के जौहर सीन पर स्वरा भास्कर के बयान से भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- 'उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था'

IANS | September 6, 2026 2:14 PM

मुंबई, 6 सितंबर (आईएएनएस)। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' रिलीज के कई साल बाद भी चर्चा में है। फिल्म में जौहर के सीन को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। इसको लेकर लोगों की अपनी-अपनी राय है। दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इस सीन को लेकर अपनी चिंता जाहिर की थी और सवाल उठाया था कि क्या इस तरह का चित्रण यौन हिंसा का सामना कर चुकी महिलाओं के लिए गलत संदेश दे सकता है।

'हनुमान अंश' पर बाबा नीम करौली के गांव में खुशी का माहौल, परिजन बोले- 'फिल्म में दिखाई गई लीलाएं बाबा की ही कृपा हैं'

IANS | September 6, 2026 12:36 PM

मुंबई, 6 सितंबर (आईएएनएस)। बाबा नीम करौली के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' को लेकर अब उनके गांव अकबरपुर में भी खुशी का माहौल है। फिल्म को लेकर बाबा के परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी है। आईएएनएस से बातचीत में बाबा के परिजनों और भक्तों ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि बाबा पर हनुमान जी की विशेष कृपा थी और फिल्म में उनके जीवन से जुड़ी जिन घटनाओं और लीलाओं को दिखाया गया है, वे पूरी तरह सत्य हैं।

जन्माष्टमी पर मुग्धा वीरा गोडसे ने बताया आध्यात्मिक यात्रा का राज, बोलीं- 'अध्यात्म और ग्लैमर साथ-साथ चल सकते हैं'

IANS | September 4, 2026 6:09 PM

मुंबई, 4 सितंबर (आईएएनएस)। 'फैशन' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मुग्धा वीरा गोडसे ने जन्माष्टमी के खास मौके पर भगवान कृष्ण के साथ गहरे जुड़ाव और आध्यात्मिक यात्रा को लेकर बात की।