'ईमानदारी को लोग घमंड समझ लेते हैं', घमंडी कहे जाने पर करण पटेल ने दिया जवाब
मुंबई, 24 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता करण पटेल किसी भी मुद्दे पर अपनी सोच खुलकर रखने से पीछे नहीं हटते, जिसके चलते सोशल मीडिया पर उन्हें कई बार 'रूड' और 'एरोगेंट' जैसे शब्दों का सामना करना पड़ता है। अब इस पर करण पटेल ने कहा कि कई बार लोग सच बोलने और अपनी बात रखने को गलत समझ लेते हैं।