ब्रिक्स सीटीडब्ल्यूजी के 10 साल पूरे, सदस्य देशों ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट कार्रवाई का लिया संकल्प

IANS | May 23, 2026 11:44 PM

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। भारत की अध्यक्षता में 11वीं वार्षिक ब्रिक्स काउंटर टेररिज्म वर्किंग ग्रुप (सीटीडब्ल्यूजी) की प्लेनरी और सब-ग्रुप्स की मीटिंग्स 21-22 मई 2026 को नई दिल्ली में हुईं। इन मीटिंग्स में ब्रिक्स काउंटर टेररिज्म वर्किंग ग्रुप की स्थापना के 10 साल पूरे होने को मनाया गया।

ईरान में तबाही लाने की प्लानिंग कर रहे ट्रंप? तेहरान के नक्शे में दिखाया अमेरिका का झंडा

IANS | May 23, 2026 11:38 PM

वाशिंगटन, 23 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ट्रूथ सोशल पर अपने पोस्ट के जरिए अक्सर वह सुर्खियों में बने रहते हैं। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव अब भी जारी है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐसी तस्वीर साझा की है, जिससे यूएस और ईरान के बीच तनाव की आग और भड़केगी। राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के नक्शे में अमेरिका का झंडा दिखाया है।

एवरेस्ट फतह करने वाली पहली भारतीय महिला 'बछेंद्री पाल', लाखों बेटियों को दी उड़ान

IANS | May 23, 2026 11:34 PM

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। बछेंद्री पाल का जन्म 24 मई 1954 को उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के एक बेहद खूबसूरत लेकिन दुर्गम पहाड़ी गांव नकुरी' में हुआ। दिलचस्प बात यह है कि उनका जन्म सर एडमंड हिलेरी और तेनजिंग नोर्गे द्वारा एवरेस्ट फतह करने की पहली वर्षगांठ से ठीक पांच दिन पहले हुआ था।

डॉन 3 विवाद : रणवीर सिंह के खिलाफ एफडब्ल्यूआईसीई पहुंचे फरहान अख्तर, 25 मई को होगा फैसला

IANS | May 23, 2026 11:28 PM

मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘डॉन 3’ को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म के निर्देशक और निर्माता फरहान अख्तर ने लीड एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) में शिकायत दर्ज कराई है।

आईपीएल 2026: कप्तान अय्यर का नाबाद शतक, पीबीकेएस ने एलएसजी को 7 विकेट से हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

IANS | May 23, 2026 11:25 PM

लखनऊ, 23 मई (आईएएनएस)। पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 68वें मैच को अपने नाम किया। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पीबीकेएस ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को 7 विकेट से मात देकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। पंजाब किंग्स की जीत में कप्तान श्रेयस अय्यर का अहम योगदान रहा, जिन्होंने नाबाद शतकीय पारी खेली।

राजस्थान: शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, पलभर में कई परिवारों का आशियाना जलकर राख

IANS | May 23, 2026 11:14 PM

जयपुर, 23 मई (आईएएनएस)। राजस्थान के धौलपुर से शनिवार को एक दुखद खबर सामने आई है, जहां शॉर्ट सर्किट से पल भर में भीषण आग लग गई और कुछ ही देर में कई परिवारों का सब जलकर स्वाहा हो गया। इस आगजनी में लोगों का अनाज सहित अन्य सभी कीमती सामान जलकर राख बन गया।

मजरूह सुल्तानपुरी को मुशायरे में सुन इंप्रेस हो गए थे एआर कारदार, नौशाद से करवाई थी मुलाकात

IANS | May 23, 2026 11:09 PM

मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। फिल्म संगीत के सुनहरे दौर के गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी आज भी अपने गीतों के जरिए दिलों पर राज कर रहे हैं। उनका सफर एक आम शायर से शुरू होकर भारतीय सिनेमा के सबसे सम्मानित गीतकार तक पहुंचा। इस सफर की शुरुआत हुई एक मुशायरे से, जहां उनकी शायरी सुनकर फिल्मकार एआर कारदार इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने उन्हें फिल्म जगत में लाने के लिए संगीतकार नौशाद से मुलाकात तक करवा दी।

कैसा रहा माइक्रोग्रैविटी में बाल कटवाने का अनुभव? शुभांशु शुक्ला ने बताया स्पेस का रोचक किस्सा

IANS | May 23, 2026 11:07 PM

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। भारतीय वायुसेना के पायलट और गगनयान मिशन के लिए चुने गए चार भारतीयों में शामिल रहे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की यात्रा करने वाले पहले भारतीय ग्रुप कैप्टन भी हैं। वह स्पेस से जुड़े अनोखे अनुभवों को अक्सर साझा करते रहते हैं। इंस्टाग्राम पर एक दिलचस्प पोस्ट किया है, जिसमें वह स्पेस में माइक्रोग्रैविटी (शून्य गुरुत्वाकर्षण) में बाल कटवाने का अपना रोचक अनुभव बताते नजर आए।

अमिताभ बच्चन को पहला फिल्मी गाना गवाने वाले राजेश रोशन, पांच दशक से संगीत के दम पर कर रहे बॉलीवुड पर राज

IANS | May 23, 2026 10:54 PM

मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा में जब भी मधुर संगीत और यादगार गीतों की बात होती है, तो राजेश रोशन का नाम जरूर लिया जाता है। उन्होंने अपने संगीत से फिल्मों को खास बनाया। साथ ही कई कलाकारों के करियर में भी अहम भूमिका निभाई। बहुत कम लोग जानते हैं कि हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन को पहली बार फिल्म में गाना गाने का मौका भी राजेश रोशन ने ही दिया था। पांच दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने रोमांटिक गानों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।

धूप, तनाव और गलत खानपान से बिगड़ता है स्किन का पीएच बैलेंस, हो सकती है मुंहासे-रूखेपन की समस्या

IANS | May 23, 2026 10:52 PM

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। आजकल लोग चमकदार और स्वस्थ त्वचा पाने के लिए तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं, लेकिन सिर्फ बाहरी चमक ही अच्छी स्किन की निशानी नहीं होती। अगर आपका स्किन का पीएच बैलेंस है, तो यह स्वस्थ होने की निशानी है। त्वचा का पीएच स्तर बिगड़ जाने पर रूखापन, जलन, मुंहासे, एलर्जी और समय से पहले बूढ़ी दिखने जैसी परेशानियां शुरू हो जाती हैं।