यूक्रेन युद्ध को लेकर मैक्रों के साथ बातचीत करने को तैयार पुतिन, रूस ने रखी ये शर्त
नई दिल्ली, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बातचीत करने की हामी भर दी है। इसके साथ ही रूसी राष्ट्रपति ने एक शर्त भी रखी है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि यह बातचीत तभी होगी, जब वार्ता इज्जत से हो और इसका कोई साफ मकसद हो।