"हमें शुरू से ही भरोसा था, हम पांचों सीट जीतेंगे", राज्यसभा चुनाव परिणाम पर बोले Chirag Paswan!

Updated: March 17, 2026 10:29 PM

दिल्लीः बिहार में एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीट पर जीत हासिल की है। वहीं जीत हासिल के बाद केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि इसका भरोसा हमें पहले से ही था कि बिहार में हम पांचों सीट जीतेंगे। इसमें हमें किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं लग रही थी। इसका कारण ये था कि पूरा एनडीए एकजुट था, पूरी एकजुटता के साथ हम लोग आगे बढ़ रहे थे। वहीं दूसरी ओर विपक्ष में बिखराव शुरू से ही देखने को मिल रहा था। इस दौरान उन्होंने कहा है कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है।


#ChiragPaswan #RajyaSabhaElection #BiharPolitics #NDA #BJP #WestBengalPolitics #PoliticalNews