जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे प्रदर्शन के बीच नीट के छात्रों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। छात्रों ने कहा कि पेपर लीक की खबर सामने आने के बाद सरकार ने तेजी से कार्रवाई करते हुए री-NEET परीक्षा कराई, लेकिन भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इस पर ध्यान देना जरूरी है। छात्रों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को समाधान नहीं बताते हुए परीक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत बताई। वहीं कुछ छात्रों ने संसद तक मार्च को गलत बताया, जबकि कुछ ने माना कि सिस्टम की कमियों को दूर करने के लिए आंदोलन जरूरी है।
#NEET #NEET2026 #NEETPaperLeak #JantarMantar #NEETStudents #EducationSystem #ReNEET