भले ही इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला गंवाया, मगर टी20 वर्ल्ड कप में यह रिकॉर्ड बना गई इटली

IANS | February 16, 2026 7:46 PM

कोलकाता, 16 फरवरी (आईएएनएस)। इटली ने भले ही सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 29वें मैच को गंवाया, लेकिन इस टीम ने विपक्षी टीम को कड़ी चुनौती दी। 203 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली ने 178 रन बनाए। उसकी पारी में 13 छक्के लगे। इसी के साथ इटली एसोसिएट टीम की ओर से टी20 वर्ल्ड कप की एक पारी में सर्वाधिक छक्कों के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

नितिन गडकरी ने की ‘शतक' देखने की अपील, बोले-संघ की सच्चाई जानने के लिए जरूरी

IANS | February 16, 2026 7:15 PM

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्षों की यात्रा पर बनी फिल्म 'शतक: संघ के 100 वर्ष' को लेकर बयान दिया। गडकरी का कहना है कि पिछले एक शतक में संघ की छवि और उसकी असल हकीकत के बीच जो अंतर बना रहा, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इस फिल्म के जरिए लोगों को सच्चाई समझने का अवसर मिलेगा।

वो बल्लेबाज, जिनके नाम भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 मैच में सर्वाधिक छक्के

IANS | February 16, 2026 7:13 PM

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में 25 रन की पारी खेली। 24 गेंदों में तिलक ने 1 छक्का और 2 चौके लगाए। इस पारी के साथ तिलक भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 मुकाबले में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

रोहित शेट्टी फायरिंग मामला : आगरा से गिरफ्तार आरोपी की 25 फरवरी तक कस्टडी, दीपक ने चलाई थी गोली

IANS | February 16, 2026 6:59 PM

मुंबई, 16 फरवरी (आईएएनएस)। मुंबई क्राइम ब्रांच ने फिल्म मेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर हुई फायरिंग की घटना में आगरा से गिरफ्तार आरोपी विष्णु कुशवाहा को मकोका कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उसे 25 फरवरी तक कस्टडी में भेज दिया है।

'इंडियन आइडल' के मंच पर सिद्धांत चतुर्वेदी ने मचाया धमाल, रैप कर फैंस को दिया सरप्राइज

IANS | February 16, 2026 6:53 PM

मुंबई, 16 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी इन दिनों अपनी आने वाली रोमांटिक फिल्म 'दो दीवाने शहर में' को लेकर लगातार चर्चा में हैं। इन दिनों वह फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इस सिलसिले में वह लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के मंच पर नजर आए, जहां उन्होंने अपने अंदाज से सबका दिल जीत लिया।

टी20 वर्ल्ड कप: इटली को 24 रन से हराकर 'सुपर-8' में पहुंचा इंग्लैंड

IANS | February 16, 2026 6:41 PM

कोलकाता, 16 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लैंड ने सोमवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 29वें मुकाबले में इटली के खिलाफ 24 रन से जीत दर्ज की। टूर्नामेंट में तीसरी जीत के साथ इंग्लैंड ने 'सुपर-8' में जगह बना ली है। इंग्लैंड के अलावा ग्रुप-सी से वेस्टइंडीज भी अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।

बांग्लादेश में बनेगी बीएनपी सरकार, नेपाल, भूटान और श्रीलंका समेत तमाम देशों का कैसा रुख?

IANS | February 16, 2026 6:03 PM

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की सरकार बनने जा रही है और शपथ ग्रहण समारोह की पूरी तैयारी हो गई है। बीएनपी की सरकार बनने से दक्षिण एशिया की राजनीति में अलग प्रभाव पड़ने वाला है। बांग्लादेश में बीएनपी सरकार बनने को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। हालांकि, सभी देशों का राजनीतिक हित अलग-अलग हो सकता है।

2047 तक 'विकसित भारत' के लक्ष्य में एआई निभाएगा अहम भूमिका, भारत बनेगा दुनिया का 'एआई प्रोवाइडर': एक्सपर्ट्स

IANS | February 16, 2026 5:58 PM

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। सोमवार से राष्ट्रीय राजधानी में शुरू हुए एआई इम्पैक्ट समिट 2026 को लेकर देश और दुनिया में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में बताया कि इस सम्मेलन की तैयारी करीब एक साल से चल रही थी। पिछले साल फरवरी में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस में आयोजित एआई एक्शन समिट में शामिल हुए थे, तभी उन्होंने घोषणा की थी कि इस साल का समिट भारत में आयोजित होगा।

घाटी में उभरता स्टार्टअप कल्चर, अनंतनाग के शेख जुबैर ने शुरू की आधुनिक थ्रैशिंग मशीन

IANS | February 16, 2026 5:56 PM

श्रीनगर, 16 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्तर पर बदलाव की तस्वीर दिखाई देने लगी है। नई सरकारी योजनाओं, स्टार्टअप स्कीम और स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रमों ने घाटी के युवाओं को उद्यमिता की ओर प्रेरित किया है।

यूएस-ईरान के दूसरे राउंड की बैठक से पहले अराघची की जिनेवा में आईएईए प्रमुख से मुलाकात

IANS | February 16, 2026 5:49 PM

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत होने वाली है। इसके लिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची जिनेवा पहुंचे हैं। जिनेवा पहुंचने के बाद अराघची ने इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) के प्रमुख राफेल ग्रॉसी से मुलाकात की। इस मुलाकात की जानकारी खुद आईएईए प्रमुख ने दी।