भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने 'एआई इम्पैक्ट समिट' की दी बधाई

IANS | February 16, 2026 4:25 PM

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। भारत में सोमवार से 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट- 2026' शुरू हो गया है। इस अवसर पर दुनिया के अलग-अलग देशों के प्रमुख भारत पहुंचे हैं। भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ग्लोबल साउथ में होने वाले पहले इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट की बधाई दी।

पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी ने 7 एईआरओ के निलंबन पर चुनाव आयोग के फैसले का किया स्वागत

IANS | February 16, 2026 4:17 PM

कोलकाता, 16 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को एसआईआर प्रक्रिया के बीच चुनाव आयोग की तरफ से 7 असिस्टेंट इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर (एईआरओ) को सस्पेंड किए जाने के फैसले का स्वागत किया है। अधिकारी ने आरोप लगाया कि इस तरह की गड़बड़ियां ममता बनर्जी सरकार के कहने पर की गईं।

इंडिया समिट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का 'महाकुंभ': जितिन प्रसाद

IANS | February 16, 2026 4:16 PM

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य एवं इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने पांच दिवसीय 'एआई इम्पैक्ट समिट 2026' को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का 'महाकुंभ' बताया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का बड़ा स्तर और भारी भागीदारी भारत की डिजिटल यात्रा के लिए एक ऐतिहासिक पल है।

एआई भारत के लिए बड़ा मौका, रोजगार के अवसर बढ़ाने में मदद करेगा : इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स

IANS | February 16, 2026 4:07 PM

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। एआई भारत के लिए बड़ा मौका है। अगर भारत को इसमें यूजर की जगह क्रिएटर की भूमिका निभानी है, तो एआई के माध्यम से ऐसे समाधानों को विकसित करना होगा, जिनकी दुनिया में आवश्यकता है। इससे रोजगार के अवसर बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। यह जानकारी सोमवार को इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में एक्सपर्ट्स की ओर से दी गई।

शुरुआती गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 650 अंक उछला

IANS | February 16, 2026 4:05 PM

मुंबई, 16 फरवरी (आईएएनएस)। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शुरुआती गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुआ।

सूर्यकुमार यादव टीम में 'गेम अवेयरनेस' लेकर आए हैं: सुनील गावस्कर

IANS | February 16, 2026 4:05 PM

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को कोलंबो में खेले गए ग्रुप स्टेज के मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया की जीत के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की प्रशंसा की है।

योगी सरकार की 'उत्तर प्रदेश शहरी पुनर्विकास नीति-2026', 25 वर्ष से ज्यादा पुराने प्रोजेक्ट्स को मिलेगी नई जिंदगी

IANS | February 16, 2026 4:03 PM

लखनऊ, 16 फरवरी (आईएएनएस)। तेजी से बढ़ते शहरीकरण और पुराने हो चुके ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट्स की जर्जर स्थिति को देखते हुए योगी सरकार ने 'उत्तर प्रदेश शहरी पुनर्विकास नीति-2026' लागू कर दी है। इस नीति का मकसद 25 वर्ष या उससे अधिक पुराने भवनों को सुरक्षित, आधुनिक और सुविधायुक्त रूप में पुनर्विकसित करना है, ताकि लोगों को बेहतर और सुरक्षित आवास मिल सके। कैबिनेट की मंजूरी के बाद शहरी एवं नियोजन विभाग द्वारा अब इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।

महाशिवरात्रि पर आचार्य प्रशांत की अनूठी नाट्य-प्रस्तुति, दिखा धर्म और कला का संगम

IANS | February 16, 2026 4:02 PM

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। महाशिवरात्रि पर रविवार को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय का विशाल सभागार ठसाठस भरा हुआ था। सैकड़ों लोग कुर्सी न मिल पाने पर जमीन पर बैठे हुए थे। देशभर और विदेशों से पहुंचे हजारों लोगों को आचार्य प्रशांत का एक सक्षम अभिनेता के तरह एक नया ही रूप देखने को मिला।

खतरे की घंटी है हद से ज्यादा जंक फूड का सेवन, ये चीजें हैं बेहतर विकल्प

IANS | February 16, 2026 3:54 PM

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। बच्चे हों या बड़े, हर किसी का जंक फूड घरों में तेजी से जगह बनाता जा रहा है। शाम के वक्त छोटी भूख को मिटाने के लिए हेल्दी ऑप्शन की जगह लोग जंक फूड्स का सहारा लेते हैं क्योंकि वो तुरंत खाए जा सकते हैं लेकिन शरीर के लिए हानिकारक भी होते हैं।

क्या मधुमेह में फल खाने से भी बढ़ रहा है शुगर का स्तर? जानें कौन से फल है अमृत

IANS | February 16, 2026 3:49 PM

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। जीवनशैली की वजह से हर साल देश में मधुमेह के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, और सरकार लगातार मधुमेह के लिए लोगों को फिट जीवनशैली अपनाने के लिए जागरुक भी कर रही है।