Chandranath Rath Case: घटनास्थल से मिले अहम सबूत, CID जांच तेज | West Bengal | BJP

Updated: May 7, 2026 3:28 PM

मध्यमग्राम, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसी बीच मध्यमग्राम में बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। मामले की आगे की जांच के लिए CID की फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौके से गोलियों के खोखे और अन्य अहम सबूतों को सील कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल कर रही है।

#ChandranathRath #CID #WestBengal #Madhyamgram #SuvenduAdhikari #BreakingNews #BJP