बेंगलुरु: 84 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र, युवाओं ने कहा- देश की सेवा करने का सपना पूरा

IANS | May 23, 2026 1:56 PM

बेंगलुरु, 23 मई (आईएएनएस)। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 19वें रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 84 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री शोभा करंदलाजे ने हिस्सा लिया। इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नव-नियुक्त अभ्यर्थियों को संबोधित किया।

सख्त खाल और धीमी गति से चलने वाला कछूआ, इकोसिस्टम का खास दोस्त

IANS | May 23, 2026 1:52 PM

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। प्रकृति में संतुलन बनाए रखने में कई जीव-जंतुओं का अहम योगदान होता है। यदि ये न हों तो पारिस्थितिकी तंत्र का संतुलन बिगड़ सकता है। ऐसा ही इकोसिस्टम का एक खास साथी है सख्त खोल और धीमी गति से चलने वाला कछुआ यानी टर्टल, जो पानी और जमीन दोनों जगह पाए जाने वाला शांत स्वभाव का जीव है।

ग्रैंड पेरेंट्स के 'रिटायर' होने की सोच को गलत मानती हैं रुबीना दिलैक, बोलीं- बच्चों की परवरिश में इनका अहम योगदान

IANS | May 23, 2026 1:42 PM

मुंबई, 23 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने अपनी जुड़वां बेटियों जीवा और ईधा की परवरिश को लेकर उठ रही आलोचनाओं का जवाब दिया है। रुबीना ने कहा कि समाज में यह धारणा फैली हुई है कि दादा-दादी को रिटायर होकर अपनी जिंदगी जीनी चाहिए, लेकिन उनके माता-पिता इस सोच से पूरी तरह असहमत हैं और मेरा भी मानना है कि बच्चों कि परवरिश में उनका योगदान महत्वपूर्ण है।

भारत बन रहा भरोसेमंद ग्लोबल पार्टनर, दुनिया यहां के युवाओं और टेक्नोलॉजी से प्रभावित: पीएम मोदी

IANS | May 23, 2026 1:38 PM

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 19वें रोजगार मेले के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में चयनित युवाओं को 51 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान प्रधानमंत्री ने देश के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया भारत के युवाओं, भारत की टेक्नोलॉजी और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था को लेकर बेहद उत्साहित है। उन्होंने कहा कि भारत अब दुनिया का भरोसेमंद सप्लाई चेन पार्टनर बनकर उभर रहा है और इसका सबसे बड़ा लाभ देश के युवाओं को मिलने वाला है।

पांडिराज ने 45 दिनों में पूरी की 'परिमाला एंड कंपनी' की शूटिंग, एक्टर्स को बताया 'वन टेक आर्टिस्ट'

IANS | May 23, 2026 1:25 PM

चेन्नई, 23 मई (आईएएनएस)। दक्षिण भारत फिल्म इंडस्ट्री को कई सफल फिल्में देने वाले डायरेक्टर पांडिराज के हिस्से में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'परिमाला एंड कंपनी' की शूटिंग मात्र 45 दिनों में पूरा कर एक नया रिकॉर्ड बना लिया है।

धूप से लौटने के बाद तुरंत पानी पीने की आदत पड़ सकती है भारी, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

IANS | May 23, 2026 1:24 PM

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। गर्मी के मौसम में लू, तपन, उमस और तेज धूप से बचाव के साथ-साथ भरपूर मात्रा में पीना पीना बेहद जरूरी है। हालांकि, गलत तरीके से पानी पीने की आदतें सेहत पर गलत असर डाल सकती हैं, जो बेहद खतरनाक हो सकती है। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट्स धूप से लौटने के तुरंत बाद पानी पीने की आम गलतियों को गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा करने वाली आदत बताते हुए चेतावनी भी देते हैं।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर लोगों के मिले-जुले रिएक्शन, बोले- सरकार का साथ देना चाहिए

IANS | May 23, 2026 1:16 PM

लखनऊ, 23 मई (आईएएनएस)। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शनिवार को एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है, जिसको लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

19वां रोजगार मेला: नागपुर में 315 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, पीएम मोदी का आभार जताया

IANS | May 23, 2026 1:12 PM

नागपुर, 23 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के नागपुर में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल द्वारा शनिवार को नेशनल फायर सर्विस कॉलेज (एनएफएससी), राजनगर में 19वें रोजगार मेले का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

भारत-चीन सीमा से सटे गांव हर्षिल में स्थापित पोलिंग बूथ का मुख्य चुनाव आयुक्त ने किया निरीक्षण

IANS | May 23, 2026 12:56 PM

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को उत्तराखंड के सीमांत जिले उत्तरकाशी में पोलिंग बूथों और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों का जायजा लेने पहुंचे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त का यह दौरा भारत-चीन सीमा से सटे दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों में चुनावी व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत जानने तथा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

देश में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन

IANS | May 23, 2026 12:44 PM

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने शनिवार को कहा कि देश में पेट्रोल और डीजल की ओवरऑल कोई कमी नहीं है। कुछ पेट्रोल पंपों पर सप्लाई में जो दिक्कतें सामने आई हैं, वे 'स्थानीय और अस्थायी' हैं।