माइनस डिग्री तापमान के बीच जॉर्जिया में हुई 'मंगल लक्ष्मी' की शूटिंग, दीपिका सिंह ने बताया रोमांचक अनुभव
मुंबई, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। कलर्स चैनल के लोकप्रिय धारावाहिक 'मंगल लक्ष्मी' की पहली बार इंटरनेशनल लोकेशन पर शूटिंग हुई है। शो में मुख्य किरदार मंगल का रोल प्ले करने वाली अभिनेत्री दीपिका सिंह ने जॉर्जिया में बेहद ठंडे मौसम में शूटिंग की, जहां तापमान माइनस डिग्री तक पहुंच गया था। दीपिका ने इसे अपने करियर का खास अनुभव बताया।