एमआईसीई पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शहरों में स्थापित होंगे कन्वेंशन प्रमोशन ब्यूरो

IANS | December 19, 2025 9:05 PM

नई दिल्ली, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। देश में मीटिंग्स, इंसेंटिव, कन्वेंशन और एग्जीबिशन (एमआईसीई) टूरिज्म इकोसिस्टम को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने के लिए, वर्ष 2026 से हितधारकों के साथ साझेदारी में स्वतंत्र निकायों के रूप में शहरों में कन्वेंशन प्रमोशन ब्यूरो स्थापित किए जाएंगे। यह जानकारी पर्यटन मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को दी गई।

अंक ज्योतिष 2026: मूलांक 2 वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानिए प्यार, करियर और सेहत का पूरा हाल

IANS | December 19, 2025 9:01 PM

नई दिल्ली, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। अगर आपका जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 2 माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 2 के लोग भावुक, संवेदनशील, सहयोगी और रिश्तों को निभाने वाले होते हैं। अब सवाल ये है कि 2026 आपके लिए क्या लेकर आ रहा है? तो चलिए अंक शास्त्र से जानते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने तक, सर्दियों का सुपरफूड जंगली बेर

IANS | December 19, 2025 8:56 PM

नई दिल्ली, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। जंगलों में सर्दियों के मौसम में एक ऐसा छोटा, लेकिन बेहद फायदेमंद फल पाया जाता है, जिसे लोग आमतौर पर जंगली बेर के नाम से जानते हैं। यह फल आकार में छोटा होता है, लेकिन स्वाद में मीठा और चटपटा होता है। केवल इसका स्वाद ही नहीं, बल्कि इसके स्वास्थ्य लाभ भी इसे खास बनाते हैं। प्रकृति ने इसे इंसानों और जानवरों दोनों के लिए उपयोगी बनाया है।

रूस के खिलाफ यूरोप का बड़ा कदम, यूक्रेन को 90 अरब यूरो का ब्याज मुक्त कर्ज देने को तैयार

IANS | December 19, 2025 8:54 PM

नई दिल्ली, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। यूरोपीय देशों ने रूस के खिलाफ बड़ा कदम उठाने का निर्णय लिया है। यूरोपीय देशों ने यूक्रेन को 90 अरब यूरो का कर्ज देने पर सहमति जताई है। यह कर्ज बिना किसी ब्याज के यूक्रेन को अगले दो सालों के लिए दिया जाएगा। यूक्रेन को 2026 और 2027 के लिए 105 अरब डॉलर की ये मदद मिलने जा रही है।

सैकड़ों कट्टरपंथियों ने मीडिया हाउस में मचाया तांडव, यूनुस ने एडिटर से की बात

IANS | December 19, 2025 8:53 PM

ढाका, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। जिस उम्मीद से बांग्लादेश की जनता नए साल का इंतजार कर रही थी, उस उम्मीद पर हिंसा का ग्रहण लग चुका है। बांग्लादेश में अगले साल चुनाव होने हैं और उसके पहले हिंसक घटनाओं ने गुजरते साल में एक बार फिर युनूस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के उस वादे को कठघरे में खड़ा कर दिया है, जिसमें बांग्लादेश में शांति, समृद्धि और लोकतंत्र की बहाली का दावा किया गया था। निर्दलीय उम्मीदवार और इकबाल मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद से देश में आगजनी की घटनाएं देखने को मिल रही हैं।

दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़ी

IANS | December 19, 2025 8:50 PM

नई दिल्ली, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री नवंबर में सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़कर 18 लाख यूनिट्स हो गई है। यह जानकारी शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।

सर्दियों में सरसों का साग: सेहत का कवच और स्वाद का साथी

IANS | December 19, 2025 8:49 PM

नई दिल्ली, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। सर्दियों के आते ही सरसों का साग घर की रसोई में खुशबू बिखेरने लगता है। यह सिर्फ स्वादिष्ट नहीं, बल्कि पूरे शरीर के लिए एक स्वास्थ्य कवच की तरह है। आयुर्वेद के अनुसार यह शरीर की आंतरिक गर्मी को बनाए रखता है।

अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस 2025: इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं, जानें उद्देश्य और महत्व

IANS | December 19, 2025 8:42 PM

नई दिल्ली, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय मानव एकता दिवस हर साल 20 दिसंबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों के बीच भाईचारे, सहयोग और समानता की भावना को मजबूत करना है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि चाहे हम किसी भी देश, धर्म, भाषा या संस्कृति से आते हों, मानवता हमें एक साथ जोड़ती है।

विजय हजारे ट्रॉफी: दिल्ली के कप्तान बने ऋषभ पंत, जानिए विराट कोहली पर क्या है अपडेट?

IANS | December 19, 2025 8:40 PM

नई दिल्ली, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए दिल्ली का कप्तान नियुक्त किया गया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 24 दिसंबर से होगी, जिसके शुरुआती मुकाबले में दिल्ली का सामना आंध्रा से होगा।

जीनत के बच्चों ने रिजेक्ट कर दी उनकी तस्वीरें! खास झलक संग एक्ट्रेस ने कही मजेदार बात

IANS | December 19, 2025 8:37 PM

मुंबई, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। एवरग्रीन एक्ट्रेस जीनत अमान फैंस के साथ सोशल मीडिया पर किस्से-कहानियों के साथ कनेक्ट रहती हैं। शुक्रवार को किए एक मजेदार पोस्ट में उन्होंने बच्चों से मिली 'डांट' का जिक्र किया। साथ ही तीन खास तस्वीरों की झलक भी दिखाई।