टी20: अरुंधती रेड्डी की घातक गेंदबाजी, भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 133 पर समेटा

IANS | February 15, 2026 3:47 PM

सिडनी, 15 फरवरी (आईएएनएस)। भारत और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। अरुंधती रेड्डी की घातक गेंदबाजी के दम पर भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 18 ओवर में 133 पर समेट दिया।

सन फैक्ट्स : 4.5 अरब साल पुराना सूर्य, आज तक अनसुलझा है 'कोरोना हीटिंग' का रहस्य!

IANS | February 15, 2026 3:35 PM

नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। सर्दियों का मौसम अब धीरे-धीरे विदाई ले रहा और गर्मियों का मौसम दस्तक देने को तैयार है। आने वाले दिनों में लू के थपेड़े, लगातार बढ़ता तापमान और आसमान से बरसती तपिश लोगों को फिर से परेशान करती नजर आएगी। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस सूर्य की गर्मी से हम बेहाल हो जाते हैं, वह आखिर है क्या?

छात्रों के लिए आईआईटी रुड़की का बड़ा कदम, तैयार कर रहा व्यापक मानसिक स्वास्थ्य नीति का मसौदा

IANS | February 15, 2026 3:32 PM

उत्तराखंड, 15 फरवरी (आईएएनएस)। उच्च शिक्षा संस्थानों में छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (आईआईटी रुड़की) ने रविवार को घोषणा की कि उसने अपने कैंपस के लिए एक व्यापक मानसिक स्वास्थ्य नीति का मसौदा तैयार करना शुरू कर दिया है।

भारतीय टीम के सामने पाकिस्तान बहुत कमजोर: धोनी के कोच एमपी सिंह

IANS | February 15, 2026 3:27 PM

नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ घंटे के बाद रोमांचक मुकाबला होने वाला है। आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में होने वाले इस मैच पर बारिश का खतरा है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के बचपन के कोच एमपी सिंह ने टीम इंडिया को इस मैच में जीत का दावेदार बताया है।

बांग्लादेश: चुनाव जीतने के बाद बीएनपी ने की सरकार गठन की तैयारियां तेज, किसे कौन सा मिलेगा मंत्रालय?

IANS | February 15, 2026 3:19 PM

ढाका, 15 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में हुए 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं, और 17 फरवरी को नई कैबिनेट शपथ लेगी। चुनाव में भारी बहुमत हासिल करने के बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) नई सरकार बनाने की तैयारी कर रही है। बांग्लादेशी मीडिया ने बताया कि सरकार ने पहले ही चुने हुए संसदीय सदस्यों की लिस्ट वाला ऑफिशियल गजट पब्लिश कर दिया है।

महाकाल उज्जैन की तर्ज पर थांवला में मना महाशिवरात्रि महोत्सव, शिव बारात में शामिल हुए 'भूत-प्रेत'

IANS | February 15, 2026 3:13 PM

अजमेर, 15 फरवरी (आईएएनएस)। महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक माना जाता है। इस पावन दिन पर शिव भक्त व्रत रखते हैं, और विधि-विधान से भोलेनाथ की आराधना करते हैं। मान्यता है कि महाशिवरात्रि की रात भगवान शिव अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं और सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूरी होती है। इसी कड़ी में राजस्थान के अजमेर जिले में महाशिवरात्रि का पर्व पूरे धूमधाम के साथ मनाया गया।

'महादेव के दर्शन से दूर हुए जीवन के सभी कष्ट', महाशिवरात्रि पर बाबुलनाथ मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का तांता

IANS | February 15, 2026 3:05 PM

मुंबई, 15 फरवरी (आईएएनएस)। महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव और भक्तों के बीच अटूट विश्वास और गहरी आस्था का प्रतीक माना जाता है। इस दिन देशभर के शिव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक किया जाता है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि की रात भगवान शिव स्वयं भक्तों की पुकार सुनते हैं और सच्चे मन से की गई प्रार्थनाओं को स्वीकार करते हैं। इसी विश्वास के साथ मुंबई के प्रसिद्ध बाबुलनाथ मंदिर में भी महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

छत्तीसगढ़: नाबार्ड सौर सुजला योजना से बदली मोहभट्टा के किसान की तकदीर, सोलर सिंचाई पंप से दोगुनी हुई आय

IANS | February 15, 2026 2:50 PM

रायपुर, 15 फरवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के विकासखंड मोहला के ग्राम मोहभट्टा से खेती की एक सकारात्मक और प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। केंद्र सरकार की राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक समर्थित 'नाबार्ड सौर सुजला योजना' के तहत सोलर सिंचाई पंप लगने से यहां के किसान आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर बेहतर मुनाफा कमा रहे हैं।

अमित शाह ने राहुल को दी किसी भी मंच पर आने की चुनौती, कहा- बहस कर लें, किसानों का नुकसान किसने किया

IANS | February 15, 2026 2:49 PM

गांधीनगर, 15 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को गुजरात के गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में भारत की पहली सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) आधारित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर जमकर प्रहार किया और यूएस ट्रेड डील पर देश की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।

इस हफ्ते टॉप-10 कंपनियों में टीसीएस का मार्केट कैप सबसे ज्यादा घटा, ये कंपनियां रहीं आगे

IANS | February 15, 2026 2:48 PM

मुंबई, 15 फरवरी (आईएएनएस)। इस हफ्ते शेयर बाजार में गिरावट के बीच देश की दिग्गज आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में 90,198.92 करोड़ रुपए की बड़ी गिरावट दर्ज की गई, और इसके साथ ही कंपनी का कुल मार्केट कैप घटकर 9,74,043.43 करोड़ रुपए रह गया। इस अवधि में टीसीएस देश की शीर्ष कंपनियों में सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाली कंपनी बनकर उभरी।