एफएओ सम्मान पर पद्मश्री अवॉर्डी सेठपाल ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी ने कृषि को दी नई दिशा'

IANS | May 22, 2026 8:03 PM

सहारनपुर, 22 मई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र की खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वर्ष 2026 के लिए अपना सर्वोच्च सम्मान ‘एग्रीकोला मेडल’ प्रदान किया है। इस पर पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित प्रगतिशील किसान सेठपाल सिंह ने पीएम मोदी की सराहना करते हुए इस सम्‍मान को देश के लिए गौरव का क्षण बताया है।

लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में मजबूत हुआ रुपया, डॉलर के मुकाबले 63 पैसे चढ़कर 95.73 पर बंद

IANS | May 22, 2026 7:49 PM

नई दिल्ली, 22 मई (आईएएनएस)। भारतीय रुपया शुक्रवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में मजबूत हुआ और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 63 पैसे की बढ़त के साथ अस्थायी रूप से 95.73 पर बंद हुआ।

एमपीईजेड में अप्रेंटिस के 72 पदों पर भर्ती जारी, तुरंत करें आवेदन, अंतिम तारीख बेहद नजदीक

IANS | May 22, 2026 7:48 PM

भोपाल, 22 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमपीईजेड), जबलपुर ने राज्य के मूल निवासी युवाओं के लिए अप्रेंटिस एक्ट 1961 के अन्तर्गत ग्रेजुएट एवं तकनीकी (डिप्लोमा) अप्रेंटिस (एक वर्षीय) के कुल 72 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

जमीन सौदे में 4 करोड़ की ठगी का पर्दाफाश, सूरत इको सेल ने असमत खान को किया गिरफ्तार

IANS | May 22, 2026 7:43 PM

सूरत, 22 मई (आईएएनएस)। गुजरात के सूरत में जमीन खरीदने के नाम पर चार करोड़ रुपए की धोखाधड़ी और यस बैंक में फर्जी खाता खुलवाकर करोड़ों रुपए ठिकाने लगाने के मामले में सूरत पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंसेस विंग (इको सेल) को बड़ी कामयाबी मिली है।

एमपीईजेड भर्ती 2026: आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के 150 पदों पर वैकेंसी, जल्द शुरू होंगी आवेदन प्रक्रिया

IANS | May 22, 2026 7:31 PM

भोपाल, 22 मई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमपीईजेड) जबलपुर ने 1 वर्ष की अवधि के लिए आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के विभिन्न 150 पदों पर योग्य युवाओं की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

अपराधी की कोई जात नहीं होती, सम्राट चौधरी के बयान पर खेसारी लाल यादव ने दी प्रतिक्रिया

IANS | May 22, 2026 7:20 PM

मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के एनकाउंटर वाले बयान को लेकर अब भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे खेसारी लाल यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। खेसारी लाल यादव ने कहा कि अपराधी की कोई जात नहीं होती और उसे सिर्फ अपराधी के रूप में ही देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी अपराध को जाति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।

आईपीएल 2026: एसआरएच ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत लिया बल्लेबाजी का फैसला, बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन में पाटीदार की वापसी

IANS | May 22, 2026 7:16 PM

हैदराबाद, 22 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (आईपीएल 2026) का 67वां मुकाबला राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच खेला जा रहा है। एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया है।

पीएम मोदी के घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने वाले अभियान से बढ़ेगी विदेशी मुद्रा आय और होटल निवेश: एचएआई

IANS | May 22, 2026 7:14 PM

तिरुवनंतपुरम, 22 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारतीयों से छुट्टियां मनाने, कॉन्फ्रेंस, शादी और अन्य आयोजनों के लिए देश के भीतर के पर्यटन स्थलों को चुनने की अपील ने भारत के पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के लिए बड़ा आर्थिक अवसर पैदा किया है। यह बात होटल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एचएआई) ने कही।

आईआईटी-गुवाहाटी भर्ती अलर्ट: असिस्टेंट प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत कई पदों पर आवेदन जारी, 28 मई को इंटरव्यू

IANS | May 22, 2026 7:05 PM

दिसपुर, 22 मई (आईएएनएस)। देश के किसी केंद्रीय संस्थान में नौकरी करना हजारों-लाखों लोगों का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), गुवाहाटी ने मानेकशॉ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर नेशनल सिक्योरिटी स्टडीज एंड रिसर्च में उपग्रह डेटा से संबंधित रक्षा अनुप्रयोग परियोजना के लिए एसोसिएट प्रोजेक्ट इंजीनियर, असिस्टेंट प्रोजेक्ट इंजीनियर और सीनियर प्रोजेक्ट टेक्नीशियन का 1-1 पद पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं।

छत्तीसगढ़: सीएमएचओ दंतेवाड़ा में 23 पदों पर नौकरी का मौका, 4 जून तक करें आवेदन

IANS | May 22, 2026 7:04 PM

रायपुर, 22 मई (आईएएनएस)। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय (सीएमएचओ), दंतेवाड़ा ने स्टाफ नर्स सहित विभिन्न 23 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।