"जो धर्म का नाश करता है धर्म उसका...", ममता पर भड़के देवकीनंदन ठाकुर | Mamata Banerjee | West Bengal

Updated: May 7, 2026 1:21 PM

पटना, बिहार: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफा न देने पर आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारत लोकतंत्र है, राजशाही नहीं, और यहां जनता तय करती है कि कौन शासन करेगा। देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि बंगाल में मिली हार जनता के फैसले का परिणाम है। उन्होंने धार्मिक आयोजनों और मंदिरों के मुद्दे का जिक्र करते हुए कहा कि जब भगवान राम, मां दुर्गा और मां काली की उपेक्षा होती है, तो उसका असर समाज और राजनीति दोनों पर पड़ता है। उन्होंने शास्त्रों का हवाला देते हुए कहा, “जो धर्म का नाश करता है, धर्म उसका नाश कर देता है।”

#DevkinandanThakur #MamataBanerjee #WestBengal #BengalPolitics #Patna #Bihar #Hinduism #Dharma