पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद… अभी बीजेपी का जश्न थमा भी नहीं थी कि उत्तर 24 परगना में सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मध्यग्राम में हुई इस सनसनीखेज वारदात ने केवल राज्य बल्कि पूरे देश को दहला दिया। बीजेपी इसे राजनीतिक साजिश और टारगेट किलिंग बता रही है… जबकि TMC भी घटना की निंदा कर रही है। दरअसल, बीती रात करीब साढ़े 10 बजे… मध्यग्राम का दोहरिया मोड़ पर... रोज की तरह हलचल थी… गाड़ियां गुजर रही थीं… लोग अपने घर लौट रहे थे… लेकिन कुछ ही सेकंड बाद… ये इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। बताया गया कि चंद्रनाथ रथ की गाड़ी को अचानक सामने से आई एक कार ने ओवरटेक कर रोक लिया… जिसके बाद बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिससे चंद्रनाथ रथ की दर्दनाक मौत हो गई।
#ChandranathRath #SuvenduAdhikari #BengalMurderCase #WestBengalPolitics #PoliticalViolence #BJPvsTMC #BengalPolitics #ChandranathRathMurderNews