दिल्ली: देशभर में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में नई दिल्ली से जनगणना जागरूकता अभियान के तहत मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। भारत के रजिस्ट्रार जनरल, जनगणना आयुक्त और जिलाधिकारी ने जनगणना भवन से इन मोबाइल वैन को रवाना किया, जिसके साथ ही जनगणना 2027 के पहले चरण की आधिकारिक शुरुआत हो गई। इन वैन के जरिए लोगों को मकान सूचीकरण, स्व-गणना और जनगणना प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान के तहत मकान सूचीकरण और मकानों की गणना पर विशेष फोकस रखा गया है। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) और दिल्ली छावनी बोर्ड क्षेत्र में 16 अप्रैल से 15 मई तक सूचीकरण किया जाएगा। वहीं दिल्ली नगर निगम (MCD) क्षेत्र में 1 मई से 15 मई तक स्व-गणना और 16 मई से 14 जून तक मकान सूचीकरण का कार्य चलेगा।
#Census2027 #जनगणना2027 #DelhiNews #GovernmentScheme #NDMC #MCD #DelhiAdministration #CensusIndia #AwarenessCampaign