दक्षिण अफ्रीका में ताबड़तोड़ फायरिंग में नौ लोगों की मौत, एक महीने में ऐसी दूसरी घटना

IANS | December 21, 2025 1:36 PM

जोहान्सबर्ग, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में मॉस शूटिंग घटना की जांच अभी चल ही रही है कि अब दक्षिण अफ्रीका के वेस्ट रैंड इलाके ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई है। हथियारबंद हमलावरों की अंधाधुंध फायरिंग में कम से कम नौ लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से जानकारी दी है।

'आपने भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया', मलयालम अभिनेता श्रीनिवासन के निधन पर प्रियंका गांधी ने जताया शोक

IANS | December 21, 2025 1:11 PM

नई दिल्ली, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता, पटकथा लेखक और फिल्ममेकर श्रीनिवासन के निधन पर दुख व्यक्त किया। रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रियंका ने दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की।

राहुल गांधी के खून में ही भारत माता के प्रति मोहब्बत नहीं दिखाई देती: संजय सरावगी

IANS | December 21, 2025 12:58 PM

पटना, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की जर्मनी यात्रा की आलोचना करते हुए कहा कि राहुल गांधी के खून में ही भारत माता के प्रति मोहब्बत नहीं दिखाई देती। बिहार भाजपा चीफ ने कहा कि कहा कि जिसे देश के प्रति प्रेम होगा, वह विदेश जाकर देश को नीचा दिखाने का काम नहीं करेगा।

भारत में वैश्विक खेल आयोजन करने की क्षमता, 'टाटा स्टील वर्ल्ड 25के' कोलकाता जीतने पर बोले जोशुआ चेप्टेगी

IANS | December 21, 2025 12:12 PM

कोलकाता, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रतिष्ठित 2025 टाटा स्टील वर्ल्ड 25के का आयोजन कोलकाता में रविवार को किया गया। आयोजन के 10वें संस्करण में हिस्सा लेने के लिए देश और दुनिया के बड़े धावक पहुंचे थे। 25 किलोमीटर दूरी की इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में युगांडा के जोशुआ चैप्टेगी ने जीत हासिल की। वहीं महिला वर्ग में इथियोपिया की डेगिटू अजीमेरॉ ने जीत हासिल की।

हादी के समर्थकों ने यूनुस सरकार को दिया रविवार शाम तक का अल्टीमेटम, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

IANS | December 21, 2025 11:58 AM

ढाका, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। इकबाल मंच के प्रवक्ता और ढाका-8 के निर्दलीय उम्मीदवार शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद से बांग्लादेश में अराजकता फैली हुई है। हत्यारोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होने से कट्टरपंथी संगठन का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में इंकलाब मंच ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।

किसान ट्रस्ट द्वारा 'चौधरी चरण सिंह अवार्ड्स 2025' का आयोजन

IANS | December 21, 2025 11:30 AM

नई दिल्ली, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। किसान ट्रस्ट द्वारा भूतपूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय चौधरी चरण सिंह की स्मृति में "चौधरी चरण सिंह अवार्ड्स 2025 (द्वितीय संस्करण)" का आयोजन नई दिल्ली में गरिमामय वातावरण में किया गया।

'संडे ऑन साइकिल' की पहली वर्षगांठ, डॉ. मनसुख मांडविया ने साइकिल चलाकर फिट रहने का दिया संदेश

IANS | December 21, 2025 10:59 AM

पुडुचेरी, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम के शुभारंभ को एक साल हो चुका है। रविवार को इस कार्यक्रम की पहली वर्षगांठ पुडुचेरी में मनाई गई। केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया इस अवसर पर उपस्थित थे। उन्होंने देशवासियों को साइकिल चलाने और खुद को फिट रखने का संदेश दिया।

डेवोन कॉनवे ने रचा इतिहास, एक टेस्ट में दोहरा शतक और शतक लगाने वाले पहले कीवी बल्लेबाज बने

IANS | December 21, 2025 9:53 AM

बे ओवल, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने इतिहास रच दिया है। वह टेस्ट मैच की एक पारी में दोहरा शतक और दूसरी पारी में शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

सर्दियों में कमजोर ब्लड सर्कुलेशन की वजह से शरीर देता है ये संकेत, जानें कारण से लेकर सरल उपाय

IANS | December 21, 2025 9:42 AM

नई दिल्ली, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। सर्दियों में थकान, आलस, मांसपेशियों में जकड़न और त्वचा का रूखा होना साधारण बात लगती है, लेकिन ये कमजोर ब्लड सर्कुलेशन की वजह से होता है।

क्यों आंखों के लिए जरूरी है विटामिन ए? कमी से शरीर होने लगता है कमजोर

IANS | December 21, 2025 9:20 AM

नई दिल्ली, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए ऊर्जा की जरूरत होती है और ऊर्जा विटामिन और खनिजों से मिलती है।