ऑरेंज कैप की रेस में प्रभसिमरन-अय्यर की एंट्री, भुवनेश्वर के सिर सज रही पर्पल कैप

IANS | May 24, 2026 11:40 AM

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 68वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को 7 विकेट से हराया। पीबीकेएस की जीत के नायक कप्तान श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह रहे। अय्यर ने शतकीय पारी खेली, तो प्रभसिमरन ने 69 रनों का योगदान दिया। अय्यर-प्रभसिमरन की ऑरेंज कैप की रेस में भी एंट्री हो गई है।

सर्जियो गोर ने की मार्को रुबियो की मेजबानी, नई द‍िल्‍ली में अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता वर्ष का भव्य समारोह

IANS | May 24, 2026 11:28 AM

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी स्वतंत्रता और उत्कृष्टता के 250 वर्ष पूरे होने के अवसर पर नई दिल्ली स्थित रूजवेल्ट हाउस में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि इस अवसर पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की मेजबानी करना उनके लिए गर्व की बात है।

विश्व योग दिवस को 29 दिन शेष, आयुष मंत्रालय ने बताया कैसे करें 'चालन' क्रियाओं का अभ्यास

IANS | May 24, 2026 11:19 AM

दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। विश्व योग दिवस 2026 अब सिर्फ 29 दिन दूर है। स्वस्थ भारत अभियान के तहत भारत सरकार का आयुष मंत्रालय नागरिकों से लागातर अपील कर रहा है कि वे योगासन को दिनचर्या में शामिल करें, जो न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक समस्याओं को दूर करने में भी कारगर है। इसी कड़ी में मंत्रालय ने 'चालन' क्रियाओं के अभ्यास के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इम्तियाज अली की निर्देशन शैली खास, वो किरदार की गहराई में उतरने की आजादी देते हैं : वेदांग रैना

IANS | May 24, 2026 9:47 AM

मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। अभिनेता वेदांग रैना अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। तैयारियों के बीच प्रमोशन में व्यस्त वेदांग ने बताया कि इम्तियाज अली के पास खास निर्देशन की शैली है, वह अभिनेताओं को किरदार समझाने का काम अनोखे और प्रभावी तरीके से करते हैं।

‘सपोर्ट एनेक्स बिल्डिंग’ के लोकार्पण से भारत-अमेरिका संबंध होंगे और मजबूत : सर्जियो गोर

IANS | May 24, 2026 9:26 AM

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। भारत में नई ‘सपोर्ट एनेक्स बिल्डिंग’ के लोकार्पण पर भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि यह आधुनिक केंद्र अमेरिका और भारत के नागरिकों को बेहतर सेवाएं देने के साथ-साथ दोनों देशों की मजबूत साझेदारी को और सुदृढ़ करेगी।

फाल्टा उपचुनाव को लेकर मंत्री दिलीप घोष बोले- टीएमसी के लोग भाग गए

IANS | May 24, 2026 9:02 AM

कोलकाता, 24 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा उपचुनाव की मतगणना रविवार को होनी है। बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने मतगणना को लेकर कहा कि फाल्टा का नतीजा सबको पता है। कोई लड़ाई नहीं हुई। टीएमसी के लोग भाग गए।

बाजार की पाठशाला: बच्चों की पॉकेट मनी बचाने का स्मार्ट तरीका! ये 5 बैंक दे रहे हैं जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट की सुविधा

IANS | May 24, 2026 8:53 AM

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। आज के समय में माता-पिता बच्चों को छोटी उम्र से ही पैसों की अहमियत और बचत की आदत सिखाना चाहते हैं। इसी जरूरत को देखते हुए देश के कई बड़े बैंक बच्चों और किशोरों के लिए खास जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट की सुविधा दे रहे हैं। इन खातों के जरिए बच्चे न सिर्फ अपनी पॉकेट मनी सुरक्षित रख सकते हैं, बल्कि डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय अनुशासन की शुरुआती समझ भी विकसित कर सकते हैं।

पुरुषोत्तम मास का दसवां दिन: गंगा दशहरा पर अभिजीत मुहूर्त के साथ रवि योग, नोट कर लें राहुकाल

IANS | May 24, 2026 8:42 AM

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। सनातन धर्म में नारायण को प्रिय पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) का काफी महत्व है। 25 मई 2026 (सोमवार) को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इसी गंगा दशहरा का पावन पर्व भी मनाया जाएगा। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर गंगा दशहरा मनाने का विधान है। इस दिन गंगा स्नान, दान और पूजा का खास महत्व माना जाता है।

एसएम कृष्णा मेमोरियल ओपन: आदिल-मुकुंद की जोड़ी ने जीता डबल्स खिताब

IANS | May 24, 2026 7:40 AM

बेंगलुरु, 24 मई (आईएएनएस)। आदिल कल्याणपुर और मुकुंद शशिकुमार की जोड़ी ने शनिवार को बेंगलुरु में एसएम कृष्णा मेमोरियल ओपन 2026 में डबल्स के खिताब को अपने नाम किया। आदिल-मुकुंद ने व्यक्तिगत और एटीपी चैलेंजर 50 टेनिस टूर्नामेंट के रूप में अपना पहला डबल्स खिताब जीता है।

ब्रिक्स सीटीडब्ल्यूजी के 10 साल पूरे, सदस्य देशों ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट कार्रवाई का लिया संकल्प

IANS | May 23, 2026 11:44 PM

नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। भारत की अध्यक्षता में 11वीं वार्षिक ब्रिक्स काउंटर टेररिज्म वर्किंग ग्रुप (सीटीडब्ल्यूजी) की प्लेनरी और सब-ग्रुप्स की मीटिंग्स 21-22 मई 2026 को नई दिल्ली में हुईं। इन मीटिंग्स में ब्रिक्स काउंटर टेररिज्म वर्किंग ग्रुप की स्थापना के 10 साल पूरे होने को मनाया गया।