ट्विशा शर्मा केस : एम्स भोपाल में दूसरी बार किया जा रहा शव का पोस्टमार्टम, सुरक्षा कड़ी

IANS | May 24, 2026 1:18 PM

भोपाल, 24 मई (आईएएनएस)। ट्विशा शर्मा मौत मामले में कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को एम्स भोपाल में एम्स दिल्ली की एक उच्च-स्तरीय फोरेंसिक टीम की ओर से शव का दूसरी बार पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम में शामिल हुए आयुष्मान खुराना, बोले- साइकिलिंग फिट इंडिया के लिए जरूरी

IANS | May 24, 2026 1:07 PM

अहमदाबाद, 24 मई (आईएएनएस)। अभिनेता आयुष्मान खुराना रविवार को अहमदाबाद में आयोजित ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने फिटनेस, स्पोर्ट्स कल्चर और क्रिकेट को लेकर अपनी बात रखी। आयुष्मान ने बताया कि साइकिलिंग मनोरंजक व्यायाम है और फिट इंडिया के लिए बेहद जरूरी भी है।

बर्फीले सीमावर्ती इलाके में सैन्य वीरता के साथ विकास की नई कहानी

IANS | May 24, 2026 12:58 PM

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। जम्मू कश्मीर के तंगधार में शौर्य से विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। यहां कुपवाड़ा जिले में साधना पास के समीप शमशाबरी रिज पर भारतीय सेना ने ‘शौर्य गाथा’ कॉम्प्लेक्स विकसित किया है। यह कॉम्प्लेक्स वीरता, संस्कृति, पर्यटन और जनसेवा का अनूठा संगम बनकर उभरा है।

एक्सरसाइज प्रगतिः पर्वत-जंगल में आतंकवाद-रोधी अभ्यास कर रहे हैं 13 देशों के सैनिक

IANS | May 24, 2026 12:45 PM

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। भारतीय सेना मेघालय के पर्वतीय और जंगल क्षेत्र में आतंकवाद-रोधी अभियानों को अंजाम दे रही है। यह अभ्यास एक बहुराष्ट्रीय सैन्य एक्सरसाइज ‘प्रगति’ के तहत किया जा रहा है। यहां भारतीय सेना के अलावा 12 देशों के सैन्य दल प्रशिक्षण ले रहे हैं।

सात समंदर पार गुजरात के आम का दबदबा, केसर आम की सुगंध से महका लंदन का हीथ्रो एयरपोर्ट

IANS | May 24, 2026 12:39 PM

गांधीनगर, 24 मई (आईएएनएस)। इंग्लैंड में आमों का आयात करने वाले दिग्विजय सिंह गोहिल का कहना है कि जब लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर गुजरात से आए केसर और हाफूस आम के बॉक्स उतरते हैं और उनकी सुगंध पूरे कार्गो एरिया में फैलती है, तब एक भारतीय के रूप में मुझे बहुत ज्यादा गर्व महसूस होता है।

मार्केट आउटलुक: आरबीआई डिविडेंड, मध्य पूर्व तनाव और कच्चे तेल की कीमतों से अगले हफ्ते तय होगा शेयर बाजार का रुझान

IANS | May 24, 2026 12:33 PM

मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है। अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता, कच्चे तले की कीमत और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से केंद्र सरकार को दिया गया डिविडेंड शेयर बाजार का रुझान तय करेंगे।

गुजरात : ग्रीन टेक्नोलॉजी से सड़कों का कायापलट, विभिन्न जिलों में 1147 करोड़ रुपए की लागत से शुरू होगा काम

IANS | May 24, 2026 12:10 PM

गांधीनगर, 24 मई (आईएएनएस)। गुजरात की सड़कों को आधुनिक बनाकर पर्यावरण के अनुकूल टिकाऊ विकास की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्पीड और स्केल’ के विजन के अनुसार भारत के सड़क नेटवर्क के विकास की गति और उसके स्केल में परिवर्तन स्पष्ट दिखाई दे रहा है। इस विजन के अनुरूप राज्य के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में इस वर्ष के बजट में 1147 करोड़ रुपए की लागत से सड़कों के निर्माण में क्लाइमेट रेजिलिएंट और नई टेक्नोलॉजी के उपयोग का प्रावधान किया गया है।

रुपए में स्थिरता और आय में वृद्धि से भारतीय शेयर बाजार में फिर से हो सकती है एफआईआई की वापसी: एक्सपर्ट्स

IANS | May 24, 2026 11:42 AM

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। रुपए में स्थिरता और आय में वृद्धि होने से विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की भारतीय शेयर बाजार में फिर से वापसी हो सकती है। यह जानकारी रविवार को एक्सपर्ट्स की ओर से दी गई।

ऑरेंज कैप की रेस में प्रभसिमरन-अय्यर की एंट्री, भुवनेश्वर के सिर सज रही पर्पल कैप

IANS | May 24, 2026 11:40 AM

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 68वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को 7 विकेट से हराया। पीबीकेएस की जीत के नायक कप्तान श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह रहे। अय्यर ने शतकीय पारी खेली, तो प्रभसिमरन ने 69 रनों का योगदान दिया। अय्यर-प्रभसिमरन की ऑरेंज कैप की रेस में भी एंट्री हो गई है।

सर्जियो गोर ने की मार्को रुबियो की मेजबानी, नई द‍िल्‍ली में अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता वर्ष का भव्य समारोह

IANS | May 24, 2026 11:28 AM

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी स्वतंत्रता और उत्कृष्टता के 250 वर्ष पूरे होने के अवसर पर नई दिल्ली स्थित रूजवेल्ट हाउस में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि इस अवसर पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की मेजबानी करना उनके लिए गर्व की बात है।