चंपई सोरेन ने भाजपा में शामिल होने की पुष्टि की, कहा- पहले सोचा संन्यास ले लूं

IANS | August 27, 2024 1:41 PM

नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन जल्द ही भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाले हैं। उन्होंने खुद मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए इसकी पुष्टि की।

86 वर्षीय यशवंत सिन्हा बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी, झारखंड विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी

IANS | August 26, 2024 1:44 PM

रांची, 26 अगस्त (आईएएनएस)। पूर्व केंद्रीय मंत्री 86 वर्षीय यशवंत सिन्हा एक और राजनीतिक पारी खेलने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने हजारीबाग में अपने समर्थकों के साथ बैठक में नई राजनीतिक पार्टी बनाने का फैसला किया है। वह जल्द ही इस दिशा में पहल करेंगे। तय हुआ है कि प्रस्तावित पार्टी का नाम ‘अटल विचार मंच’ रखा जाएगा।

लद्दाख में पांच नए जिले बनाए जाने पर पीएम मोदी ने दी लोगों को बधाई, कही ये बात

IANS | August 26, 2024 1:18 PM

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में केंद्र सरकार ने पांच नए जिले बनाने का ऐलान किया है। इसकी जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को सोशल मीडिया के जरिए दी। गृह मंत्रालय के इस फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

इंदिरा और संजय गांधी के विश्वासपात्र, विकास पुरुष चौधरी बंसीलाल ने बदली हरियाणा की किस्मत

IANS | August 26, 2024 10:36 AM

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। हरियाणा की राजनीति तीन ‘लाल’ के इर्द गिर्द घूमती रही है। 1966 में राज्य गठन के बाद से ही वंशवाद की राजनीति हावी रही। पिछले लगभग एक दशक से इसमें थोड़ा बदलाव आया है। एक जमाने में कहा भी जाता था कि हरियाणा के राजनीतिक वंश विचारधारा से नहीं, बल्कि सत्ता पर काबिज रहने और प्रतिद्वंद्वियों को बाहर रखने के लक्ष्य से प्रेरित रहते हैं। लाल नाम का जबरदस्त बोलबाला था।

फैशन मॉडल से लेकर गांधी परिवार की बहू तक, कुछ ऐसा रहा मेनका गांधी का राजनीतिक सफर

IANS | August 26, 2024 10:21 AM

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। मेनका गांधी जिन्हें आज आप एक नेता के रूप में जानते हैं वो एक मॉडल और एक पत्रकार भी रह चुकी हैं। राजनीति में तो हैं लेकिन भूतपूर्व पीएम इंदिरा गांधी की बहू गांधी परिवार की विरासत नहीं संभाल रहीं। मेनका गांधी का जन्म राजधानी नई दिल्ली में एक सिख परिवार में हुआ था। उनके पिता तरलोचन सिंह आनंद सेना में अधिकारी थे। मेनका गांधी की शुरुआती पढ़ाई लॉरेंस स्कूल से हुई। स्नातक की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज से हासिल की। जेएनयू से भी मेनका ने पढ़ाई की। कॉलेज के दिनों में मेनका गांधी ने कई फैशन शो में हिस्सा लिया। कॉलेज के बाद मॉडलिंग और फिर बॉम्बे डाइंग के विज्ञापन के लिए चुनी गई।

मोदी सरकार के 'यूनिफाइड पेंशन स्कीम' का कांग्रेस नेता ने किया समर्थन

IANS | August 25, 2024 4:13 PM

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। एक तरफ जहां दो सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नई पेंशन योजना (एनपीएस) और पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को लेकर आमने-सामने है, वहीं केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) को कांग्रेस के एक प्रमुख नेता प्रवीण चक्रवर्ती का समर्थन मिला है। उन्होंने मोदी सरकार की इस योजना की जमकर तारीफ की है।

यूपी की हर जेल, पुलिस लाइन, थाने में भव्यता और भक्तिभाव से मनाई जाए जन्माष्टमी : सीएम योगी

IANS | August 25, 2024 3:10 PM

लखनऊ, 25 अगस्त (आईएएनएस)। जन्माष्टमी के अवसर पर पूरे प्रदेश में घरों और मंदिरों के साथ-साथ पुलिस थानों, कारागारों और पुलिस लाइन में भी भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव पूरे हर्षोल्लास और भक्तिभाव से मनाया जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन्माष्टमी पर्व से पूर्व सभी रिजर्व पुलिस लाइंस ,पुलिस थानों एवं कारागारों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व परंपरागत भक्तिभाव से मनाए जाने के निर्देश दिए हैं।

'दोषी कोई भी हो, वह बचना नहीं चाहिए', कोलकाता रेप कांड पर बोले पीएम मोदी

IANS | August 25, 2024 3:07 PM

महाराष्ट्र, 25 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महाराष्ट्र के जलगांव में लखपति दीदी सम्मेलन को संबोधित करते हुए नेपाल बस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही, उन्होंने कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले पर कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्य है और दोषी कोई भी हो, बचना नहीं चाहिए।

नेपाल बस हादसे में पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

IANS | August 24, 2024 3:43 PM

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। नेपाल के तनहुन में हुए सड़क हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को केंद्र सरकार ने मुआवजा देने का ऐलान किया है। हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।

शख्सियत शानदार : नोटबंदी, जीएसटी का फैसला, विपक्ष की करते थे बोलती बंद, अरुण जेटली रहे दमदार

IANS | August 24, 2024 8:31 AM

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। चतुर राजनीतिज्ञ, नामी वकील और मोदी सरकार के संकटमोचक। जिसके भाषण की कला के विपक्षी भी फैन थे, उस शख्सियत का नाम है अरुण जेटली। उन्होंने एक बार संसद के बजट सत्र में कहा था, 'इस मोड़ पर ना घबराकर थम जाइए आप, जो बात नई है उसे अपनाइए आप, डरते हैं नई राह पर चलने से क्यों, हम आगे-आगे चलते हैं आइए आप।' देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का ये शायराना अंदाज काफी सुर्खियों में रहा था।