पहलगाम हमले की संसद में चर्चा जरूरी, इस मुद्दे पर देश एक साथ खड़ा है : संदीप दीक्षित

IANS | April 29, 2025 1:26 PM

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। पहलगाम आतंकी हमले पर चर्चा को लेकर संसद के विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तरफ से पत्र लिखकर विशेष सत्र बुलाने की मांग की गई है। पार्टी नेताओं की इस मांग का कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने भी समर्थन किया है।

कटिहार में प्रधानमंत्री जन औषधि योजना से गरीबों को मिल रही सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां

IANS | April 28, 2025 8:37 PM

कटिहार, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के कटिहार जिले में प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के तहत खोले गए केंद्रों से लोगों को सस्ती दरों पर दवाइयां मिल रही हैं, जिससे उन्हें न केवल आर्थिक बचत हो रही है, बल्कि स्वास्थ्य की देखभाल भी बेहतर हो रही है। इस योजना के तहत बाजार की तुलना में काफी सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को लाभ मिल रहा है।

प्रधानमंत्री रोजगार योजना से मिली उड़ान, बिहार के शंभू दे रहे 35 लोगों को रोजगार

IANS | April 28, 2025 7:06 PM

नालंदा, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहारशरीफ के शंभू कुमार ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना से मिली वित्तीय मदद का इस्तेमाल कर अपनी छोटी सी शुरुआत को बड़े उद्योग में तब्दील कर दिया। तीन साल पहले रेडीमेड कपड़े बनाने के छोटे से व्यवसाय से शुरुआत करने वाले शंभू आज 35 लोगों के रोजगार का जरिया बन चुके हैं, और उनके उत्पाद बिहार और झारखंड के कई जिलों में बिक रहे हैं। यह कहानी है एक छोटे से सपने के बड़े हकीकत बनने की, जो न केवल शंभू कुमार के लिए, बल्कि उनके कर्मचारियों के लिए भी नया जीवन लेकर आई है।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद एक्शन में योगी सरकार, पाकिस्तानी नागरिकों को चुन-चुनकर किया बाहर

IANS | April 28, 2025 2:30 PM

लखनऊ, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश से पाकिस्तानी नागरिकों को देश से बाहर कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश और पल-पल मॉनिटरिंग का नतीजा है कि पूरे देश में उत्तर प्रदेश पहला राज्य है, जहां 24 घंटे के अंदर प्रदेश में रह रहे शत-प्रतिशत पाकिस्तानी नागरिकों को देश से बाहर कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश : पीएम विश्वकर्मा योजना से दमोह के गरीबों की बदली किस्मत, मजदूर से मालिक बनने का सपना साकार

IANS | April 27, 2025 8:16 PM

दमोह, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम विश्वकर्मा योजना मध्य प्रदेश के दमोह जिले में गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसने न केवल लोगों को आत्मनिर्भर बनाया है, बल्कि उनके सपनों को हकीकत में बदल दिया है।

तमिलनाडु : ऊटी के प्रोफेसर ने आयुष्मान भारत कार्ड के बारे में फैलाई जागरूकता

IANS | April 27, 2025 7:50 PM

ऊटी (तमिलनाडु), 27 अप्रैल (आईएएनएस)। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज (यूएचसी) प्राप्त करने की मोदी सरकार की प्रतिबद्धता का आधार बन गई है। इस योजना ने कई 'स्वयंसेवकों' को आम जनता के बीच इस गेमचेंजर योजना के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया है, विशेष रूप से उन लोगों के बीच जो इसके दायरे से बाहर रह गए हैं।

पाकिस्तान की साजिश के तहत हुई पहलगाम आतंकी घटना, एनआईए कर रही जांच : पूर्व महानिदेशक योगेश चंदर मोदी

IANS | April 27, 2025 5:28 PM

पंचकुला, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के पूर्व महानिदेशक योगेश चंदर मोदी ने हाल ही में हुई पहलगाम आतंकी हमले को लेकर गंभीर चिंता जताई है।

मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार और तेज विकास दर के दम पर निवेश आकर्षित कर रहा भारत : केंद्रीय मंत्री

IANS | April 27, 2025 3:11 PM

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि भारत का मजबूत विदेशी भंडार और दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती हुई जीडीपी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों प्रकार के निवेश को आकर्षित कर रही है।

आतंकवाद, अंतरिक्ष से लेकर अन्नदाताओं के परिश्रम तक, 5 प्वाइंट में जानें 'मन की बात' में पीएम मोदी का संदेश

IANS | April 27, 2025 12:12 PM

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 121वें एपिसोड में पहलगाम हिंसा, अंतरिक्ष के क्षेत्र में हमारी उपलब्धियों, अन्नदाताओं के कड़े परिश्रम से लेकर वैश्विक पटल पर भारत का मान बढ़ाने समेत कई अहम मुद्दों से देशवासियों को रूबरू कराया। आइए पीएम मोदी के संबोधन की 5 प्रमुख बातों पर एक नजर डालते हैं।

मन की बात : पीएम मोदी ने दी डॉ. कस्तूरीरंगन को श्रद्धांजलि, स्पेस स्टार्टअप की दी जानकारी

IANS | April 27, 2025 11:12 AM

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 121वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने वैज्ञानिक डॉ. के कस्तूरीरंगन को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. कस्तूरीरंगन के नेतृत्व में इसरो को नई पहचान मिली और उनकी देखरेख में लॉन्च हुए सैटेलाइट्स ने भारत को वैश्विक मान्यता दिलाई।