सीएम सैनी का ऐलान : शहीद विनय नरवाल के परिवार को 50 लाख रुपए की मदद, परिवार के एक सदस्य को नौकरी

IANS | April 26, 2025 9:42 PM

चंडीगढ़, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी। उनमें हरियाणा के करनाल के रहने वाले नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी शामिल थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को उनके परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता और किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की।

राजा का कर्तव्य प्रजा की रक्षा करना है और वो अपना कर्तव्य निभाएगा : मोहन भागवत

IANS | April 26, 2025 7:00 PM

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत शनिवार को नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के वरिष्ठ सदस्य स्वामी विज्ञानानंद लिखित 'द हिंदू मेनिफेस्टो' नामक पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुस्तक में बताई गई बातों को आज के समय के लिए जरूरी बताया।

मध्य प्रदेश : ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बांटा नियुक्ति पत्र, चयनित युवाओं ने जताई खुशी 

IANS | April 26, 2025 6:31 PM

ग्वालियर, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ’रोजगार मेले’ के तहत देशभर से चयनित 51,000 युवाओं को वर्चुअली नियुक्ति पत्र बांटा। इस दौरान कई राज्यों में रोजगार मेले के तहत कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें केंद्र सरकार के मंत्री मौजूद रहे। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहें। उन्होंने चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।

रोजगार मेले के लिए पीएम मोदी की दूरदर्शी सोच और नेतृत्व को बधाई : रामनाथ ठाकुर

IANS | April 26, 2025 5:27 PM

पटना, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। बिहार की राजधानी पटना के अधिवेशन भवन में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने शिरकत की, जहां 215 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

जम्मू में रोजगार मेले में 50 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, पीएम मोदी का जताया आभार

IANS | April 26, 2025 5:17 PM

जम्मू, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू में शन‍िवार को आयोजित रोजगार मेले में 50 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। मेले में शामिल युवाओं ने आईएएनएस के साथ अपनी भावनाएं साझा कीं और बताया कि यह उनके जीवन का एक यादगार पल है। उन्होंने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अन्य युवाओं को मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्यों को हासिल करने की प्रेरणा दी।

ओडिशा : रोजगार मेले के तहत नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे, सरकार का जताया आभार

IANS | April 26, 2025 5:14 PM

भुवनेश्वर, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले के तहत 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटा। इसके अंतर्गत आईआईएमटी परिसर में भी रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जहां केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​ने नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।

रोजगार मेला : देश को विकसित बनाने की यात्रा में युवाओं का योगदान महत्वपूर्ण : पीयूष गोयल

IANS | April 26, 2025 5:10 PM

मुंबई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। हम दुनिया की 11वीं से पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं और आने वाले दो-तीन वर्षों में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी बनने जा रहे हैं।

पीएम मोदी ने 51 हजार से अधिक युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- आपके हाथों में देश का भविष्य

IANS | April 26, 2025 11:47 AM

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'रोजगार मेला' के तहत 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति-पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं को संबोधित करते हुए युवा शक्ति की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत का युवा आज अपने परिश्रम और इनोवेशन से दुनिया को ये दिखा रहा है कि हममें कितना सामर्थ्य है।

केंद्र सरकार 'मेडिकल वैल्यू ट्रैवल' के लिए पेश करेगी डिजिटल पोर्टल: आयुष राज्य मंत्री

IANS | April 26, 2025 9:56 AM

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा कि केंद्र सरकार एक ऑनलाइन पोर्टल पर काम कर रही है, जिसका उद्देश्य वैश्विक स्वास्थ्य सेवा गंतव्य के रूप में देश की स्थिति को मजबूत करना है।

प्रधानमंत्री मोदी आज 15वें रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे

IANS | April 26, 2025 9:05 AM

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले के 15वें संस्करण के तहत अलग-अलग सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त युवाओं को 51 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।