हाथ मिलाकर, पीठ थपथपाकर सीएम को शाबाशी, पीएम मोदी संग मुख्यमंत्री धामी की दिखी खास बॉन्डिंग

IANS | March 6, 2025 2:17 PM

देहरादून/नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। शीतकालीन यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की शानदार बॉन्डिंग गुरुवार को भी दिखी। पीएम मोदी को जब जहां मौका मिला, वह मुख्यमंत्री को शाबासी देते और प्रोत्साहित करते दिखाई दिए। भाषण खत्म कर मुख्यमंत्री जैसे ही प्रधानमंत्री के करीब पहुंचे, तो पहले तो उन्होंने गर्मजोशी से हाथ मिलाया। बाद में मुख्यमंत्री की पीठ भी थपथपा दी।

राघव चड्ढा को हार्वर्ड से ‘ग्लोबल लीडरशिप प्रोग्राम’ में हिस्सा लेने का न्योता, ‘आप’ नेता बोले ' मेरा सौभाग्य'

IANS | March 6, 2025 1:12 PM

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को हार्वर्ड केनेडी स्कूल के प्रतिष्ठित ग्लोबल लीडरशिप प्रोग्राम के लिए चुना गया है। उन्होंने यह जानकारी गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने इसे अपना सौभाग्य बताया।

देवभूमि उत्तराखंड आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत, मुखवा आकर मैं धन्य: पीएम मोदी

IANS | March 6, 2025 12:01 PM

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के मुखवा गांव में स्थित मुखीमठ मंदिर में पूजा-अर्चना की। उसके बाद उन्होंने हर्षिल में ट्रैक और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाने के बाद विशाल जनसभा को संबोधित किया।

तेलंगाना एमएलसी चुनाव में भाजपा की जीत, पीएम मोदी बोले 'हमें अपने कार्यकर्ताओं पर गर्व'

IANS | March 6, 2025 9:02 AM

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को तेलंगाना विधान परिषद चुनाव में विजयी हुए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को बधाई दी। कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए भाजपा ने तेलंगाना में विधान परिषद की तीन में से दो सीटें जीत ली है।

राजस्थान : 'प्रधानमंत्री जन औषधि योजना' से लाभान्वित हो रहे बीकानेर के निवासी, सरकार को सराहा

IANS | March 5, 2025 10:14 PM

बीकानेर, 5 मार्च (आईएएनएस)। केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री जन औषधि योजना इन्ही योजनाओं में से एक है, जिसका फायदा राजस्थान के बीकानेर वासियों को भी मिल रहा है। लोगों ने इस योजना के लिए पीएम मोदी की तारीफ की।

उत्तराखंड : गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक रोपवे के लिए अनिल बलूनी ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

IANS | March 5, 2025 9:36 PM

नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। मोदी सरकार ने बुधवार को केदारनाथ में गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक रोपवे परियोजनाओं को मंजूरी दे दी। इससे यात्रा का समय बचेगा और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। केंद्र सरकार के इस फैसले का भाजपा नेता और लोकसभा सांसद अनिल बलूनी ने स्वागत किया है।

देवभूमि उत्तराखंड में दो नए रोपवे की मंजूरी से श्रद्धालुओं का बचेगा समय : पीएम मोदी

IANS | March 5, 2025 8:00 PM

नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे से पहले केंद्र सरकार ने देवभूमि को बड़ी सौगात दी। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में सोनप्रयाग से केदारनाथ (12.9 किमी) और गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक 12.4 किलोमीटर तक रोपवे परियोजना के निर्माण की मंजूरी दी गई। कैबिनेट के फैसले पर पीएम मोदी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में दो नए रोपवे को मंजूरी मिलने से श्रद्धालुओं का वक्त बचेगा। साथ ही उनकी यात्रा और सुगम होगी।

युवाओं को एक्सपोजर, व्यावहारिक ज्ञान देने के लिए साथ आएं उद्योग और शिक्षा जगत : पीएम मोदी

IANS | March 5, 2025 6:10 PM

नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि लोगों पर निवेश करने के विजन के तीन आधार स्तंभ हैं - शिक्षा, कौशल और स्वास्थ्य सेवा। उन्होंने सभी हितधारकों से आगे आकर इन क्षेत्रों में अधिक निवेश करने का आग्रह करते हुए कहा कि विकास के अगले चरण के लिए यह जरूरी है।

भारत का भविष्य इनोवेशन में निवेश से होगा तय, एआई निभाएगा गेम चेंजर की भूमिका : पीएम मोदी

IANS | March 5, 2025 5:36 PM

नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि देश का भविष्य इनोवेशन में निवेश से तय होगा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) देश की अर्थव्यवस्था में सिर्फ कई लाख करोड़ रुपये जोड़ेगा नहीं, बल्कि लाखों रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा।

केंद्र ने उत्तराखंड में दो रोपवे परियोजना को दी मंजूरी, 36 मिनट में केदारनाथ की यात्रा

IANS | March 5, 2025 5:05 PM

नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। केंद्र की मोदी सरकार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक में अहम फैसले लिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में सोनप्रयाग से केदारनाथ (12.9 किमी) और गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक 12.4 किलोमीटर तक रोपवे परियोजना के निर्माण को मंजूरी दी गई। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी।