जम्मू-कश्मीर से मुंबई लौटे पर्यटकों ने सरकार का किया धन्यवाद
मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जगहों पर फंसे लोगों को वापस लाने का काम शुरू हो गया है। गुरुवार को कुछ पर्यटकों ने मुंबई पहुंचकर राहत की सांस ली। श्रीनगर से मुंबई लौटे लोगों के साथ न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने बातचीत की।