बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, भाजपा के सात विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
पटना, 26 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के सात विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई।