प्रदेश के हर जिले और तहसील की फोर-लेन से कनेक्टिविटी : सीएम योगी
लखनऊ, 24 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में प्रदेश को विकास के पथ पर ले जाने की अपनी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश के हर जिले और तहसील को फोरलेन से जोड़ने का निश्चय किया है। वहीं, ब्लॉक मुख्यालय को टूलेन से जोड़ने का काम किया जा रहा है। इंटर स्टेट कनेक्टिविटी को फोरलेन के साथ जोड़ने का काम अंतिम चरण में है।