ओडिशा : समग्र विकास में उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित कोरापुट जिले के उप-कलेक्टर ने जताई खुशी, कहा- गौरव का क्षण
कोरापुट, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। ओडिशा के कोरापुट जिले को सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समग्र विकास के लिए उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया। मातृ वंदना योजना, पीएम विश्वकर्मा, पीएम स्वनिधि, पीएम आवास, जन आरोग्य जैसी 11 सरकारी योजनाओं का लाभ जिले के शत-प्रतिशत लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए यह पुरस्कार दिया गया। इन योजनाओं के मूल्यांकन के आधार पर कोरापुट ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।