पहलगाम हमले पर आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले, ‘यह किसी इंसान का नहीं, शैतान का काम है’
गाजियाबाद, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की निंदा की है। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि यह भारत और पूरी मानव जाति पर हमला है।