रविवार को भानु सप्तमी और गुप्त नवरात्रि का सातवां दिन, उपासकों के लिए बेहद खास
नई दिल्ली, 24 जनवरी (आईएएनएस)। माघ माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है। गुप्त नवरात्रि के सातवें दिन के साथ ही इस दिन सूर्य देव की आराधना को समर्पित भानु सप्तमी की विशेष तिथि भी पड़ रही है, जो सूर्य और देवी उपासकों के लिए बेहद खास है।