दिग्गज अभिनेता असरानी का 84 साल की उम्र में निधन
मुंबई, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रसिद्ध हास्य अभिनेता गोवर्धन असरानी का सोमवार शाम को निधन हो गया। उन्होंने 84 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनका अंतिम संस्कार भी शाम को सांताक्रूज श्मशान घाट पर किया गया। इस मौके पर परिजन और करीबी लोग ही मौजूद थे।