यूपीएससी परीक्षा में तीसरी रैंक लाने वाले एकांश ढुल के पिता बोले-बेटे ने इतिहास रचा

IANS | March 6, 2026 8:44 PM

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। हरियाणा के पंचकूला के रहने वाले एकांश ढुल ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में तीसरा स्थान हासिल किया। एकांश की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। सीएम नायब सैनी ने एकांश ढुल के पिता को फोन पर बधाई दी।

एस-400 का इंतजार जल्द होगा खत्म, इसी साल बची हुई 2 स्क्वाड्रन मिलने की संभावना

IANS | March 6, 2026 8:37 PM

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के खिलाफ एस-400 का कॉम्बैट डेब्यू हुआ। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 300 किलोमीटर दूर पाकिस्तान के एक एयरक्राफ्ट को हिट कर एस-400 ने अब तक का सबसे लंबी दूरी का किल रिकॉर्ड भी बनाया। हालांकि, भारतीय वायुसेना को डील के मुताबिक मिलने वाली 5 स्क्वाड्रन की पूरी डिलीवरी अभी तक नहीं हुई है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर खास तोहफा, श्री काशी विश्वनाथ धाम में मातृशक्ति को मिलेगा फ्री दर्शन का मौका

IANS | March 6, 2026 8:24 PM

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर वाराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने बड़ा फैसला किया है। मंदिर प्रबंधन ने घोषणा की है कि इस दिन महिलाओं को निशुल्क दर्शन की विशेष व्यवस्था की जाएगी। चाहे वे काशी की निवासी हों या देश-विदेश से आईं श्रद्धालु, सभी मातृशक्ति को बिना टिकट के भगवान विश्वनाथ के दर्शन का अवसर मिलेगा।

कोडरमा में जागरूकता पदयात्रा: जन औषधि केंद्रों से सस्ती और भरोसेमंद दवाइयों का प्रचार, लोगों ने जताया सरकार का आभार

IANS | March 6, 2026 8:22 PM

कोडरमा, 6 मार्च (आईएएनएस)। देशभर में सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चल रही प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत जन औषधि सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में झारखंड के कोडरमा जिले में सदर अस्पताल से एक जागरूकता पदयात्रा निकाली गई।

भारतीय रेलवे की माल ढुलाई से आय फरवरी में 3 प्रतिशत बढ़कर 14,572 करोड़ रुपए हुई

IANS | March 6, 2026 7:52 PM

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे की माल ढुलाई से आय फरवरी में सालाना आधार पर 2.97 प्रतिशत बढ़कर 14,571.99 करोड़ रुपए हो गई है। यह जानकारी शुक्रवार को सरकार की ओर से दी गई।

यूपीएससी सीएसई 2025 में गुजरात का शानदार प्रदर्शन, सीएम भूपेंद्र पटेल ने दी बधाई

IANS | March 6, 2026 7:46 PM

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने शुक्रवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है।

सौंफ: गर्मियों में तन-मन को ठंडा रखने का देसी टॉनिक, सेवन के कई फायदे

IANS | March 6, 2026 7:31 PM

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। सर्दियों की विदाई के साथ गर्मी के मौसम का आगमन हो चुका है। ऐसे में गर्मियों की तपती धूप में शरीर को अंदर से ठंडक देना सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है। आयुर्वेद औषधीय गुणों से भरपूर सौंफ के सेवन की सलाह देता है, जिससे शरीर न केवल अंदर से शीतल रहता है बल्कि तन-मन दोनों को कई लाभ मिलते हैं।

यूपी: खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

IANS | March 6, 2026 6:24 PM

लखनऊ, 6 मार्च (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं को मजबूत बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश के सभी विकास खंडों में ग्रामीण स्टेडियमों के निर्माण की महत्वाकांक्षी योजना पर तेजी से काम चल रहा है।

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को ‘गोल्डन आवर’ में इलाज दिलाने पर जोर, गुजरात में पीएम राहत योजना पर कार्यशाला

IANS | March 6, 2026 5:58 PM

गांधीनगर, 6 मार्च (आईएएनएस)। सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर इलाज उपलब्ध कराने और आर्थिक कारणों से इलाज में देरी को रोकने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए शुरू की गई पीएम-राहत योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए गुजरात में विशेष पहल की जा रही है।

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच दुबई में फंसे 40 भारतीय पर्यटक सुरक्षित भारत लौटे, सुमन ने सुनाया अनुभव

IANS | March 6, 2026 5:52 PM

पिंपरी-चिंचवड़, 6 मार्च (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ इलाके के लगभग 40 पर्यटक, जो पिछले कई दिनों से दुबई में फंसे हुए थे, गुरुवार देर रात सुरक्षित भारत लौट आए। इस समूह में पिंपरी-चिंचवड़ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की पूर्व कॉर्पोरेटर सुमन नेटके भी शामिल थीं। पर्यटकों के सुरक्षित वतन लौटने पर उनके परिवारों और रिश्तेदारों ने राहत की सांस ली और खुशी जाहिर की।