पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी

IANS | June 12, 2026 7:24 PM

देहरादून, 12 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को देहरादून स्थित भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित हुए।

एफएसएसएआई का सख्त निर्देश, खाने-पीने की चीजों की पैकिंग में न हो पिन और तार का इस्तेमाल

IANS | June 12, 2026 7:22 PM

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने शुक्रवार को खाद्य व्यापार संचालकों (एफबीओ) को निर्देश किया है कि तत्काल प्रभाव से मेटल की पिन, स्टेपल पिन, वायर और अन्य इसी प्रकार की अन्य चीजों का इस्तेमाल खाने-पीने के उत्पादों को पैक करने और सुरक्षित रखने के लिए न करें, क्योंकि इससे ग्राहकों की सुरक्षा को लेकर खतरा पैदा हो रहा है।

देश अब नारे नहीं, काम पर वोट देता है: मुख्यमंत्री धामी

IANS | June 12, 2026 6:51 PM

देहरादून, 12 जून (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री के रूप में 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हुआ है। उन्होंने कहा कि यह कालखंड जनकल्याण, सुशासन, सेवा, गरीब कल्याण और जन-जन के उत्थान को समर्पित रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक देवभूमिवासी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

देश में मई में खुदरा महंगाई दर कम रहना, कीमतों को स्थिर रखने के सरकार के प्रयासों का परिणाम : इंडस्ट्री

IANS | June 12, 2026 6:50 PM

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। देश में महंगाई दर का 4 प्रतिशत से कम होना, अर्थव्यवस्था के लचीलापन और सरकार द्वारा कीमतों को स्थिर रखने के प्रयासों को दिखाता है। यह बयान इंडस्ट्री बॉडी पीएचडीसीसीआई की ओर से शुक्रवार को दिया गया।

पीएम-सेतु योजना से बंगाल के युवाओं को मिलेगा रोजगार, अगले पांच वर्षों में हजारों करोड़ रुपए का होगा निवेश: जगन्नाथ चट्टोपाध्याय

IANS | June 12, 2026 6:36 PM

कोलकाता, 12 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री जगन्नाथ चट्टोपाध्याय ने प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन (पीएम-सेतु) पहल को राज्य के युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

दिल्ली के इस हॉस्पिटल में नौकरी का मौका, 25 पदों के लिए तुरंत करें आवेदन, 17 जून अंतिम तिथि

IANS | June 12, 2026 6:14 PM

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। जनकपुरी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (जेएसएसएच), नई दिल्ली ने अलग-अलग स्पेशलिटी में फैकल्टी और स्पेशलिस्ट ग्रेड-III के विभिन्न 25 पदों को 89 दिनों के लिए एड-हॉक आधार पर भरने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके पात्र और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

IANS | June 12, 2026 5:44 PM

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

तेल कंपनियों को प्रतिदिन हो रहा करीब 500 करोड़ रुपए का नुकसान, रिटेल आउटलेट्स से बल्क डीजल बिक्री पर रोक से मिलेगी राहत

IANS | June 12, 2026 5:23 PM

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को रिटेल आउटलेट्स पर बल्क डीजल की बिक्री पर रोक लगा दी। इसकी वजह तेल कंपनियों को राहत देना था, जो कि वैश्विक स्तर पर अस्थिरता के चलते प्रतिदिन 500 करोड़ रुपए की अंडर रिकवरी (बिक्री और लागत में अंतर) का सामना कर रही है।

केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर सहित 90 पदों पर नौकरी का अवसर, 10 जुलाई तक करें आवेदन

IANS | June 12, 2026 5:14 PM

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। सेंट्रल यूनिवर्सिटी में नौकरी करने की ख्वाहिश रखने वाले युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। दरअसल, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, दिल्ली ने अपने तीन परिसरों - वेदव्यास परिसर, बलाहर (हिमाचल प्रदेश); श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर, देवप्रयाग (उत्तराखंड) और एकलव्य परिसर, अगरतला (त्रिपुरा) के लिए विभिन्न शिक्षण और अन्य शैक्षणिक के कुल 90 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की सीधी भर्ती के लिए देश के नागरिकों से एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आईडीएफसी बैंक घोटाला: सीबीआई ने हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ मामलों में 9 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

IANS | June 12, 2026 4:59 PM

चंडीगढ़, 12 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड (सीएससीएल) के फंड के दुरुपयोग से जुड़े मामलों में सरकारी अधिकारियों और आईडीएफसी बैंक के कर्मचारियों सहित कुल 9 आरोपियों के खिलाफ विशेष अदालतों में दो अलग-अलग चार्जशीट दाखिल की हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।