युवा नशे और लत के खतरों को समझें, सतर्क रहें और विनाशकारी आदत से दूर रहेंः पीएम मोदी

IANS | August 2, 2026 12:31 PM

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'नशा मुक्त युवा से विकसित भारत संकल्प अभियान' का शुभारंभ किया। नशीले पदार्थों के सेवन के खिलाफ 100 हफ्ते तक चलने वाले इस अभियान में हर नागरिक, खासकर युवाओं से शामिल होने की अपील की।

'नशा मुक्त युवा' अभियान की शुरुआत से पहले पीएम मोदी बोले- "सकारात्मक बदलाव के लिए युवाओं को प्रेरित करना है मकसद'

IANS | August 2, 2026 10:46 AM

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान' के शुभारंभ से पहले एक बड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि इस पहल का मकसद युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करना है।

मैथिलीशरण गुप्त : महावीर प्रसाद द्विवेदी की डांट ने बदली दिशा, 'भारत-भारती' ने जगाई राष्ट्रीयता की ज्वाला

IANS | August 2, 2026 10:33 AM

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। मैथिलीशरण गुप्त का जन्म 3 अगस्त 1886 को उत्तर प्रदेश के झांसी के निकट चिरगांव में हुआ। माता-पिता ने बड़े प्यार से उसका नाम 'मिथिलाधिप नंदनशरण' रखा, लेकिन जब उस बच्चे को विद्यालय में भर्ती कराने ले जाया गया, तो यह भारी-भरकम नाम स्कूल के उपस्थिति रजिस्टर के छोटे से खाने में समा नहीं सका। विवश होकर शिक्षक ने सुविधा के लिए इसे संक्षिप्त कर 'मैथिलीशरण' कर दिया। धनाढ्य गहोई वैश्य परिवार में जन्म लेने के कारण नाम के साथ स्वाभाविक रूप से 'गुप्त' जुड़ गया।

चिकित्सा क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि : सफदरजंग अस्पताल में हुई विश्व की पहली रोबोटिक एवी वाल्व रिप्लेसमेंट सर्जरी

IANS | August 2, 2026 9:36 AM

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। नई दिल्ली स्थित वीएमएमसी (वीएमएमसी) और सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों ने दुनिया में पहली बार एक बेहद दुर्लभ जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित वयस्क मरीज का रोबोटिक तकनीक से सफल ऑपरेशन किया है। इस उपलब्धि को वैश्विक चिकित्सा जगत में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

साप्ताहिक राशिफल 3 अगस्त से 9 अगस्त 2026 तक

IANS | August 2, 2026 8:29 AM

लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी, इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

दिल्ली में राष्ट्रपति मुर्मु ने 'पीबीजी सोल्जरथॉन' को दिखाई हरी झंडी, मांडविया ने एनसीसी साइक्लोथॉन में लिया हिस्सा

IANS | August 2, 2026 8:02 AM

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित एक समारोह में पीबीजी सोल्जरथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह भी मौजूद रहे, जो इस पहल के संरक्षक हैं।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : पीएम मोदी ने मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को दी बधाई, कहा- देश को आप पर गर्व

IANS | August 2, 2026 12:03 AM

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार सफलता हासिल की है। अब तक इस प्रतियोगिता में भारत के लगभग 38 खिलाड़ियों ने मेडल हासिल कर लिए हैं और कारवां लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमाम खिलाड़ियों को शानदार जीत पर बधाई दी है।

नई दिल्ली : वैश्विक पुस्तक विमोचन-विमर्श-विभूषण समारोह एवं महाकुंभ अमृत सम्मान-2025 का भव्य आयोजन संपन्न

IANS | August 1, 2026 10:10 PM

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। वैश्विक पुस्तक विमोचन-विमर्श-विभूषण समारोह के साथ प्रतिष्ठित 'महाकुंभ अमृत सम्मान-2025' शनिवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में संपन्न हुआ। इस समारोह में शासन, न्यायपालिका, साहित्य, शिक्षा, पत्रकारिता, अध्यात्म, कला एवं सामाजिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों के अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपनी सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य ज्ञान, संस्कृति, भारतीय सभ्यता तथा राष्ट्रीय मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान करना था।

अंग्रेजी हुकूमत के रंगभेद को चुनौती दे बने महान वैज्ञानिक, जानिए आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय की प्रेरक गाथा

IANS | August 1, 2026 10:08 PM

नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। आधुनिक भारत के इतिहास में ऐसे अनेक महान व्यक्तित्व हुए हैं जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन, शिक्षा, विज्ञान और समाज सुधार के क्षेत्र में अमिट योगदान दिया। इन्हीं विभूतियों में एक नाम है आचार्य डॉ. प्रफुल्ल चंद्र राय, जिन्हें भारत में रसायन विज्ञान का जनक और स्वदेशी रासायनिक उद्योग का आधार स्तंभ माना जाता है।

पीएम किसान योजना को 5 साल बढ़ाए जाने का किसानों ने किया स्वागत, राशि बढ़ाने की मांग

IANS | August 1, 2026 9:31 PM

सीतामढ़ी, 1 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान योजना को अगले पांच वर्षों यानी 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने का निर्णय लिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस योजना के लिए 31 लाख करोड़ रुपए के वित्तीय आवंटन को मंजूरी दी है। बिहार के किसानों ने इसका स्वागत किया और इस योजना को स्थायी करने का आग्रह भी किया।