अनुच्छेद-370 के बाद कुपवाड़ा लौटे कश्मीरी पंडित, स्थानीय लोगों ने कहा-हालात बदले

IANS | August 2, 2026 9:56 PM

कुपवाड़ा, 2 अगस्त (आईएएनएस)। कश्मीरी पंडितों की अपनी मातृभूमि में वापसी को घाटी में बदलते समय के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद कई विस्थापित परिवारों ने घाटी में फिर से कदम रखा है। समुदाय के लोगों का कहना है कि अब हालात पहले जैसे नहीं हैं और भविष्य को लेकर उम्मीद बढ़ी है।

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में हाई-डेंसिटी सेब की तुड़ाई शुरू, बंपर फसल से किसान खुश, कृषि विभाग ने सही आकार का इंतजार करने को कहा

IANS | August 2, 2026 9:21 PM

पुलवामा, 2 अगस्त (आईएएनएस)। घाटी में सेब सीजन की शुरुआत हो गई है। पुलवामा जिले में हाई-डेंसिटी वाले सेबों की तुड़ाई शुरू हो चुकी है। बंपर पैदावार से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। साथ ही बागवानों और कृषि विभाग ने उत्पादकों और फल एजेंटों से अपील की है कि जल्दी मुनाफे के चक्कर में कच्चा फल न तोड़ें। सेब के सही आकार और रंग का इंतजार करने पर ही बेहतर दाम मिलेगा।

संत निरंजन महाराज के सानिध्य में 12 साल का संकल्प, सावन के तीसरे सोमवार पर बागनाथ, बैजनाथ में होगा जलाभिषेक

IANS | August 2, 2026 7:27 PM

बागेश्वर, 2 अगस्त (आईएएनएस)। कुमाऊं की काशी कहे जाने वाले बागेश्वर में कांवड़ यात्रा की शुरुआत के साथ पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया। गरुड़ से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मार्कंडेय घाट पर सरयू नदी से पवित्र जल लिया और चक्रेश्वर महादेव मंदिर तक 22 किलोमीटर की पैदल यात्रा शुरू की।

भारत अमेरिका को पछाड़ दुनिया का दूसरा सबसे तेजी से बढ़ने वाला सोलर एनर्जी मार्केट बना

IANS | August 2, 2026 4:21 PM

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। भारत में स्थापित सोलर एनर्जी क्षमता 2014 में सिर्फ 3 गीगावाट से बढ़कर 30 जून, 2026 तक 162.15 गीगावाट के स्तर पर पहुंच गई है, जो देश में रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में आए बड़े बदलाव को दिखाता है। यह जानकारी सरकार की ओर से रविवार को दी गई।

पाकिस्तान ने आतंकी ढांचे को नहीं, सिंधु संधि की गुडविल को खत्म किया: विनय क्वात्रा

IANS | August 2, 2026 4:16 PM

वाशिंगटन, 2 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि सिंधु जल संधि 1960 में सद्भावना और दोस्ती के साथ हुई थी। लेकिन पाकिस्तान ने 50 साल में इसे बर्बाद कर दिया। अब संधि को रद्द करना सिर्फ उसी बात को औपचारिक रूप देना है जिसे पाकिस्तान के रवैये ने पहले ही खत्म कर दिया था।

बिहार: पीएमईजीपी योजना ने बदली सुमन कुमार की किस्मत, फर्नीचर कारोबार से आत्मनिर्भर बन अब लोगों को दे रहे रोजगार

IANS | August 2, 2026 3:41 PM

शेखपुरा, 2 अगस्‍त (आईएएनएस)। बिहार में जिले के बरबीघा प्रखंड के कोइरीबीघा गांव के एक साधारण परिवार से आने वाले सुमन कुमार के लिए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) योजना किसी वरदान से कम नहीं है। इस योजना का लाभ लेकर एक तरफ वह खुद आत्‍मनिर्भर बने, वहीं दूसरी तरफ रोजगार का सृजन भी कर रहे हैं। उन्‍होंने योजना का लाभ लेकर अपने फर्नीचर के कारोबार को नया रूप दिया है। उन्‍होंने इस योजना के लिए केंद्र सरकार का आभार व्‍यक्‍त किया है।

दिल्ली अक्षरधाम में 'विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा' कार्यक्रम का आयोजन

IANS | August 2, 2026 2:57 PM

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली स्थित स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर में रविवार को 'विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा' नामक एक विशिष्ट सभा का आयोजन किया गया, जिसमें दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से हजारों युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे भगवान की मंगलकारी धुन और प्रार्थना के साथ हुई।

यूपी विधानसभा : अब सपा के वोट बैंक पर चंद्रशेखर की नजर!

IANS | August 2, 2026 2:15 PM

लखनऊ, 2 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में अभी समय है, लेकिन आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने 45 सीटों पर उम्मीदवार उतारकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लिए नई राजनीतिक चुनौती खड़ी करने की कोशिश की है। पार्टी ने अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, मुस्लिम और सिख समाज के नेताओं को मैदान में उतारकर पीडीए के समानांतर सामाजिक समीकरण साधने का प्रयास किया है।

भारत की जीडीपी वृद्धि दर पहली तिमाही में 7 प्रतिशत रह सकती है, बेहतर व्यापक आर्थिक स्थिति का मिलेगा फायदा : रिपोर्ट

IANS | August 2, 2026 1:56 PM

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। बेहतर होते व्यापक आर्थिक हालात के बीच वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर 7 प्रतिशत रह सकती है। यह जानकारी एक नई रिपोर्ट में दी गई।

मायावती का बड़ा एक्शन, अशोक सिद्धार्थ फिर बसपा से निष्कासित, रणधीर सिंह बेनीवाल भी बाहर

IANS | August 2, 2026 12:47 PM

लखनऊ, 2 अगस्त (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने संगठन में अनुशासनहीनता पर एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ को दोबारा पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता रणधीर सिंह बेनीवाल को भी तत्काल प्रभाव से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। बसपा ने दोनों नेताओं पर पार्टी के दिशा-निर्देशों की अवहेलना और अनुशासनहीनता के गंभीर आरोप लगाए हैं।