भारतीय डाक विभाग में भर्ती का मौका, असिस्टेंट मैनेजर समेत 20 पद खाली, 23 मई तक करें आवेदन
बेंगलुरु, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय डाक विभाग में नौकरी करने की ख्वाहिश रखने वालों के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। डाक प्रौद्योगिकी उत्कृष्टता केंद्र (सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन पोस्टल टेक्नोलॉजी- सीईपीटी) ने विभिन्न श्रेणियों के तकनीकी पदों में रिक्तियों को भरने के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।