भारतीय सेना में शामिल होने का मौका: सीएसबीओ के 190 पदों पर भर्ती जारी, 31 मई तक करें आवेदन

IANS | May 6, 2026 3:53 PM

पणजी, 6 मई (आईएएनएस)। देश की सेवा करने का जुनून रखने वाले युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का एक शानदार अवसर है। इंडियन आर्मी ने सीएसबीओ (सिविलियन स्विच बोर्ड ऑपरेटर), ग्रेड-II, ग्रुप 'सी' के कुल 190 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्तियों के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों में यूआर के 94, ईडब्ल्यूएस के 19, एससी के 22, एसटी के 12, और ओबीसी के 43 पद शामिल हैं।

झारखंड इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम जारी, विज्ञान में मुस्तफा, वाणिज्य में अजय व कृति और कला में छोटी कुमारी स्टेट टॉपर

IANS | May 6, 2026 3:48 PM

रांची, 6 मई (आईएएनएस)। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने बुधवार को वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के तीनों संकायों (विज्ञान, कला और वाणिज्य) का परीक्षा परिणाम से घोषित कर दिया है। इस वर्ष के नतीजों में कला संकाय का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है, जहां सर्वाधिक 96.14 प्रतिशत विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है।

पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करने और हमारा साथ देने के लिए वियतनाम का आभार: पीएम मोदी

IANS | May 6, 2026 3:27 PM

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुई बर्बर आतंकी हमले की निंदा करने और विषम स्थिति में भारत का साथ देने के लिए वियतनाम का आभार जताया। राष्ट्रीय राजधानी स्थित हैदराबाद हाउस में एक संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने इन भावनाओं को अहम बताया। सुशासन, विरासत, विकास और साझा सांस्कृतिक मूल्यों को द्विपक्षीय संबंधों का आधार बताया।

शाहजहांपुर: प्रेमी युगल ने की फांसी लगाकर आत्महत्या, 7 मई को आनी थी लड़की की बारात

IANS | May 6, 2026 3:08 PM

लखनऊ, 6 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी से सिर्फ एक दिन पहले प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

भारत का सर्विसेज पीएमआई अप्रैल में पांच महीनों के उच्चतम स्तर 58.8 पर रहा

IANS | May 6, 2026 3:06 PM

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। भारत के सर्विसेज सेक्टर में गतिविधियां मजबूत बनी हुई है और इससे सर्विसेज पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) अप्रैल में पांच महीनों के उच्चतम स्तर 58.8 पर पहुंच गया है। यह नवंबर 2025 के बाद सबसे अच्छा पीएमआई आंकड़ा है। यह जानकारी बुधवार को जारी हुए एचएसबीसी इंडिया सर्विसेज पीएमआई डेटा में दी गई।

कोल इंडिया जॉब अलर्ट: 660 मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर बंपर वैकेंसी, 12 मई से आवेदन प्रक्रिया शुरू

IANS | May 6, 2026 3:06 PM

मुंबई, 6 मई (आईएएनएस)। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक खास मौका सामने आया है। दरअसल, सीआईएल ने अलग-अलग विभागों में मैनेजमेंट ट्रेनी (एमटी) ई-1 ग्रेड के कुल 660 पदों पर बंपर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद केंद्र की योजनाओं को मिलेगा बढ़ावा, अब लागू होने की उम्मीद

IANS | May 6, 2026 2:35 PM

कोलकाता, 6 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में 15 साल के तृणमूल कांग्रेस शासन का अंत कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता में आने के साथ ही उन केंद्र प्रायोजित योजनाओं को लेकर अनिश्चितता खत्म हो गई है, जिन्हें अब तक राज्य प्रशासन और निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा लागू नहीं किया गया था।

भारत और यूरोपीय संघ ने शुरू की 169 करोड़ रुपए की ईवी बैटरी रीसाइक्लिंग पहल, प्रस्ताव 15 सितंबर तक आमंत्रित

IANS | May 6, 2026 2:27 PM

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। भारत और यूरोपीय संघ ने स्वच्छ ऊर्जा साझेदारी को मजबूत करते हुए इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बैटरियों की रीसाइक्लिंग के लिए तीसरी संयुक्त पहल शुरू की है। यह पहल भारत-ईयू ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल (टीटीसी) के तहत शुरू की गई है।

कोल इंडिया में नौकरी का शानदार अवसर: 276 मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर वैकेंसी, 8 मई से आवेदन शुरू

IANS | May 6, 2026 2:21 PM

कोलकाता, 6 मई (आईएएनएस)। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल), कोलकाता, ने ई-1 ग्रेड में मैनेजमेंट ट्रेनी (माइनिंग) के कुल 276 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इन पदों में सामान्य (यूआर) के 114, ईडब्ल्यूएस के 27, एससी के 41, एसटी के 20, और ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) के 74 पद शामिल हैं।

समुद्री चुनौतियां और भविष्य के युद्ध पर नौसेना प्रमुख ने म्यांमार में की बात

IANS | May 6, 2026 12:44 PM

नई दिल्ली, 6 मई (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने म्यांमार की एक महत्वपूर्ण आधिकारिक यात्रा पूरी की है। अपनी इस आधिकारिक यात्रा के दौरान नौसेना प्रमुख म्यांमार नौसेना के प्रमुख से मुलाकात की और म्यांमार की नेवल ट्रेनिंग कमांड में उनकी विभिन्न इकाइयों के स्टाफ अधिकारियों और प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया।